
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन का असर मेट्रो यात्रियों की आवाजाही पर पड़ने वाला है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया गया है। ऐसे में अगर आप शनिवार को ऑफिस, बाजार या किसी जरूरी काम से निकलने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर जांच लें। खास बात यह है कि नमो भारत के दो स्टेशन भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के सर्विस अपडेट के मुताबिक, प्रभावित स्टेशनों पर 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से प्रवेश और निकास बंद रखने की व्यवस्था लागू होगी। यह प्रतिबंध 10 अक्टूबर को अगले आदेश तक जारी रहेगा।
प्रमुख प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, आईटीओ, जामा मस्जिद, जनपथ, खान मार्केट, लाजपत नगर, मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, सराय काले खां-निजामुद्दीन, जाफराबाद और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं। इंटरचेंज वाले स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा जारी रह सकती है, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज भी उपलब्ध नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Delhi News: सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाई PM मोदी की पेंटिंग, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और चुनाव आयोग के आसपास के इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दी गई जानकारी के अनुसार, करीब 21 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए जाने की तैयारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त CCTV कैमरे और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है।
नमो भारत के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, आनंद विहार से मोदीपुरम के बीच ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले DMRC और नमो भारत के आधिकारिक अपडेट जरूर जांचें। स्टेशन बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रूट की योजना बनाना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: BSP समर्थकों ने खोले PDA के धागे? अखिलेश यादव पर क्या बोले-लोग
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।