Delhi News: धमाका, सियासी घमासान और आत्महत्या...तीन बड़ी खबरों से मचा हड़कंप । Giriraj Singh

Published : Nov 07, 2026, 01:15 PM IST
Giriraj SIngh attack Rahul Gandhi

सार

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बहस की चुनौती दी। गाजियाबाद की पुलिस चौकी में धमाके से हड़कंप मच गया। वहीं, झारखंड में आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत ने उत्पीड़न के आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं से हलचल बढ़ गई है।

दिल्ली-NCR से लेकर झारखंड तक तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। पहली खबर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जुड़ी है, जिन्होंने सोनिया गांधी के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए अपने आरोपों पर सार्वजनिक चर्चा करने की बात कही। दूसरी ओर, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की खबर से हड़कंप मच गया। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुट गईं। वहीं, झारखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के बाद मामला चर्चा में है। उन्होंने मौत से पहले JMM सरकार और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन तीनों घटनाओं ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

निशा भगत की मौत पर पिता हुंडू भगत का बड़ा खुलासा! किसे ठहराया जिम्मेदार, किन पर FIR?
Nagaland Lottery Result 7 November 2026: आज का नागालैंड लॉटरी रिजल्ट जारी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट