Delhi-NCR में प्लॉट खरीदने वालों की लगी लॉटरी! 13 जुलाई तक बड़ा मौका

Published : Jul 09, 2026, 02:14 PM IST
Ghaziabad GDA Plot Auction

सार

दिल्ली-NCR में अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। प्लॉट्स की मेगा नीलामी करने जा रहा है। जानिए कब तक है मौका..

GDA Plot Auction 2026: दिल्ली-NCR में घर बनाने, दुकान खोलने या निवेश के लिए प्लॉट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) आगामी 17 जुलाई को एक मेगा प्रॉपर्टी नीलामी (GDA Property Auction) आयोजित करने जा रहा है। इस नीलामी में 19 अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत आवासीय, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्लॉट्स बेचे जाएंगे। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके पास आवेदन करने के लिए सिर्फ 13 जुलाई तक का ही समय बचा है।

19 योजनाओं में मिल रहे हैं हर तरह के प्लॉट्स

GDA की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मेगा ऑक्शन में हर वर्ग के खरीदारों की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। चाहे आप अपने रहने के लिए जमीन ढूंढ रहे हों या भविष्य के किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए, यहां हर कैटेगरी के भूखंड उपलब्ध हैं। प्राधिकरण को उम्मीद है कि पिछली नीलामियों की तरह इस बार भी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। बता दें कि हाल ही में हुई GDA की प्लॉट नीलामी से विभाग को करीब 213 करोड़ रुपये का बंपर रेवेन्यू (राजस्व) मिला था, जिसे देखते हुए इस बार तैयारियां और बड़े स्तर पर की गई हैं।

17 जुलाई को होगी GDA की मेगा प्रॉपर्टी नीलामी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस मेगा नीलामी में अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई तरह के प्लॉट उपलब्ध होंगे। इनमें आवासीय (Residential) प्लॉट, कॉमर्शियल (Commercial) प्लॉट, औद्योगिक (Industrial) भूखंड, ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन, दुकानों के प्लॉट, होटल के लिए जमीन, सामुदायिक केंद्र, स्कूल और अस्पताल के लिए संस्थागत भूमि शामिल हैं। यानी घर खरीदने वालों से लेकर बड़े निवेशकों और संस्थानों तक, सभी के लिए एक ही मंच पर जमीन खरीदने का मौका मिलेगा।

बड़े निवेशकों और संस्थानों के लिए बड़ा मौका

GDA की ओएसडी (OSD) कनिका कौशिक ने बताया कि 'इस बार छोटे खरीदारों के साथ-साथ बड़े कॉर्पोरेट निवेशकों और बड़े संस्थानों के लिए भी बेहतरीन अवसर है। प्राधिकरण ने सभी तरह की संपत्तियों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया है। इससे बड़े अस्पताल, नामी स्कूल और होटल चेन शुरू करने वाले निवेशकों को गाजियाबाद के प्राइम लोकेशन पर जमीन मिल सकेगी।'

GDA नीलामी में आवेदन का तरीका क्या है?

इस मेगा नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए समय पर आवेदन करना सबसे जरूरी शर्त है। ओएसडी कनिका कौशिक के अनुसार, जो लोग तय समय के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करेंगे, केवल वही 17 जुलाई को होने वाली बोली में शामिल हो पाएंगे। आवेदन करने के लिए GDA ने दोनों तरह के ऑप्शन दिए हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

खरीदार सीधे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी फीस जमा कर सकते हैं। जो लोग कागजी कार्रवाई के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राजनगर (गाजियाबाद) स्थित एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की आरडीसी (RDC) शाखा से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और वहीं भरकर जमा भी कर सकते हैं।

GDA निलामी की जरूरी तारीखें

आवेदन की आखिरी तारीख: 13 जुलाई 2026

मेगा नीलामी की तारीख: 17 जुलाई 2026

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maharashtra FLood : बारिश के बाद नदी में बह गए LPG Gas Cylinder, मच गई लूट!
पार्क चलने के बहाने मां को कार में बैठाया, फिर बेटियों ने दिया ऐसा सरप्राइज... देखें वायरल वीडियो