
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पर आई खबर ने हर प्रेमी के हिलाकर रख दिया है। कैसे फिल्मी अंदाज में बॉयफ्रेंड को वेलेंटाइन पर गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया और कार के अदंर ले गया। इसके बाद पहले लड़की की कनपटी में गोली मार दी। कुछ देर उसने खुद को भी उड़ा लिया। दोनों की शव खून से लथपथ हालत में बंद कार के अंदर मिले।
मतृक कपल की पहचान पुलिस ने सुमित और रेखा के रूप में की है। दोनों के बीच करीब 15 साल पुराना अफेयर था। एक ही स्कूल में पढ़ते पढ़ते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इतना ही नहीं उन्होंने कॉलेज में आने के बाद जिंदगी भर साथ रहने का वादा भी कर लिया। यानि दोनों शादी कर पति पत्नी बनने की कसमें खा चुके थे। लेकिन लड़की के घरवालों को पिछले कुछ दिन से सुमित पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने लड़की को मनाया और सुमित के बारे में गलत कहानी बताकर भड़का दिया। फिर रेखा की दूसरी जगह शादी तय कर दी।
जिस लड़की को सुमित दिल और जान से ज्यादा चाहता था, आखिर उसने क्यों उसे मार दिया। सुमित के चचेरे भाई सचिन ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है। सचिन ने दिल्ली पुलिस को बताया कि सुमित ने 13 फरवरी शनिवार को रेखा के मोबाइल परक आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा कि वह अब सुसाइड करने जा रहा है। मेरी मौत की जिम्मेदार रेखा है। जिस लड़की को में 15 साल से प्यार करता था, वह अब किसी और से शादी करने जा रही है। उसने मुझसे शादी करने का प्रामिस किया था, लेकिन वह परिवार की बातों में आ गई और उसने मुझसे रिश्ता तोड़ लिया। मेरे साथ इतना बड़ा धोखा करेगी यह मैंने सोचा नहीं था। इसलिए अब मेरे पास मरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। बताया जाता है कि दोनों 13 फरवरी को मिले और घर से लापता हो गए। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
बता दें कि 32 साल का बॉयफ्रेंड सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। जो पानी का प्लांट चलाता था। वहीं 26 साल की प्रेमिका रेखा नोएडा के सलारपुर की रहने वाली थी। लेकिन दोनों अक्सर एक साथ रहते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसलिए दोनों में बातचीत बंद थी। बस सुमित ने आखिरी बार मिलने का बोलकर रेखा को बुलाया था और आखिरी मुलाकात ही बन गई।
नोएडा पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के हाथ में पिस्टल थी, वहीं बगल में दो चल चुके कारतूस पड़े थे। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में कार की सीट पर थे। पुलिस ने परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, कहीं इस लव स्टोरी कोई दूसरा एंगल तो नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।