
IMD Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज शाम से मौसम राहत देने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार शाम से ही मौसम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं और अगले तीन दिनों तक दिल्ली का मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की भी आशंका है।
दिल्ली के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में शुरू हुई थंडरस्टॉर्म गतिविधियां शाम तक दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकती हैं और रातभर असर दिखा सकती हैं। स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश और आंधी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। यह सिस्टम 30 मई तक एक्टिव रह सकता है।
Red NowcastWarning
Intense thunderstorms activity over several parts of South Harayana, adjoining Delhi & entire NCR likely to get affected due to strong winds reaching upto 80kmph accompanied with hail and duststorm pic.twitter.com/ceGa2F4ImG— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 28, 2026
दिल्ली वालों के लिए सबसे बड़ी राहत तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मई से अधिकतम तापमान अचानक गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री तक आ सकता है। 30 और 31 मई को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। यानी भीषण लू से परेशान लोगों को अगले कुछ दिन राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। एयरलाइन SpiceJet ने कहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से उड़ानों के आने-जाने में देरी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।
#WeatherUpdate: Due to bad weather in Delhi (DEL), all departures/arrivals and their consequential flights may be affected. Passengers are requested to keep a check on their flight status via https://t.co/2wynECZugy.
— SpiceJet (@flyspicejet) May 28, 2026
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पूर्वी हवाओं की वजह से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। इसी कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
पिछले कई दिनों से 45 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। लेकिन अब आने वाले तीन दिन राहत भरे रहने वाले हैं। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।