NEET की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा ने मौत से पहले छोड़ा ऐसा नोट, पढ़कर रो पड़ा परिवार

Published : Jun 17, 2026, 05:02 PM IST
Delhi NEET Aspirant Found Dead Handwritten Note Recovered During Investigation

सार

Delhi NEET Aspirant Found Dead: दिल्ली के पालम कॉलोनी में मृत पाई गई 17 वर्षीय NEET अभ्यर्थी रेनू के मामले में पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है? घटनास्थल से मिले  नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता के लिए क्या संदेश लिखा था ? 

देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर लाखों छात्र तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच दिल्ली से आई एक दुखद खबर ने छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय NEET अभ्यर्थी रेनू अपने घर पर मृत पाई गईं।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 13 जून को पालम विलेज थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें एक किशोरी को अचेत अवस्था में द्वारका स्थित आईजी अस्पताल ले जाने की सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मामले की जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

जांच में मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। यह घटना एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मानसिक दबाव और भावनात्मक चुनौतियों की ओर ध्यान खींचती है।

परीक्षा में सफलता या असफलता जीवन का अंतिम पैमाना नहीं है। ऐसे समय में परिवार, मित्रों और शिक्षकों का सहयोग छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि कोई छात्र तनाव, निराशा या भावनात्मक दबाव महसूस कर रहा हो, तो उसे भरोसेमंद लोगों से खुलकर बात करने और पेशेवर सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Weekly Lottery Result 17 June 2026: आज का पंजाब वीकली लॉटरी रिजल्ट जारी, किसे मिला फर्स्ट प्राइज, देखें लिस्ट
TMC और NCPI में कौन है असली तृणमूल? Riju Dutta ने क्यों बताया सालों चलेगा ये बवाल । Mamata Banerjee