Delhi Cylinder Blast: ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, चार लोग घायल

Published : Sep 09, 2026, 01:50 PM IST
Delhi Blast

सार

Oxygen Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला फेज-1 में बुधवार सुबह एक ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रविवार को विवेक विहार में भी एक LPG सिलेंडर फटने से दो लोग घायल हो गए थे।

Okhla Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार सुबह एक कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 11:55 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली। DFS ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। हालात को संभालने और राहत-बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घायलों को सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (CATS) की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

विवेक विहार में भी हुई थी ऐसी ही घटना

ओखला की यह घटना दिल्ली के विवेक विहार में रविवार को हुए एक और सिलेंडर धमाके के बाद सामने आई है।

सीबीडी शाहदरा इलाके के विवेक विहार पुलिस स्टेशन के पीछे 'झुग्गी नंबर 11' में एक छोटा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर फट गया था। उस हादसे में 35 साल के अनिल दास और उनकी 30 साल की पत्नी खुशबू गंभीर रूप से झुलस गए थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं जज रवि कुमार दिवाकर? जिन्होंने 4 महीने में 23 को सुनाई मौत की सजा, क्यों आए चर्चा में?
पटना से दिल्ली सिर्फ डेढ़-दो घंटे में! 600 KM की रफ्तार वाली ट्रेन बदल सकती है सफर