Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 1000 से अधिक लोग हिरासत में

Published : Oct 10, 2026, 09:20 AM IST
Delhi Protest

सार

Delhi Protest News Today: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। शाहीन बाग समेत कई इलाकों से लोगों को एहतियातन पकड़ा गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और लेफ्ट छात्र संगठनों ने मिलकर आज एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। लेकिन इस प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई। शनिवार तड़के पुलिस ने राजधानी में 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार आधी रात तक के आंकड़ों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों में से करीब 250 लोग साउथ ईस्ट दिल्ली के हैं। पुलिस ने सबसे ज्यादा लोगों को शाहीन बाग इलाके से एहतियातन हिरासत में लिया है। आपको याद होगा, 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों का मुख्य केंद्र शाहीन बाग ही था। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली के सभी बॉर्डर और प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग तेज कर दी गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पुलिस को निर्देश

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। प्रदर्शन से पहले राजधानी में 35,000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

आज होने वाले इस प्रदर्शन का मुख्य मकसद वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जवाबदेही तय करना है। दिल्ली पुलिस से इजाजत न मिलने के बावजूद CJP ने जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटाने का आह्वान किया है। CJP ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “10 अक्टूबर। जंतर-मंतर 2.0। हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं। हमारे हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है...”

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US Sanctions ICC: नवी पिल्लै को नोबेल मिलने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ICC पर लगाए कड़े प्रतिबंध
Panama Earthquake: 7.7 तीव्रता से कांपा पनामा, 80 से ज्यादा झटके, सुनामी अलर्ट हटा! देखें VIDEO