Delhi Shocking News: शादीशुदा निकला बॉयफ्रेंड, लड़की ने जूस में नींद की गोली मिलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

Published : Feb 28, 2026, 08:36 AM IST
Delhi Shocking News: शादीशुदा निकला बॉयफ्रेंड, लड़की ने जूस में नींद की गोली मिलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

सार

दिल्ली में एक लड़की ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से बदला लिया। 2 साल के रिश्ते का सच जानने के बाद, उसने लड़के को नशीला जूस पिलाया और बेहोशी में चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली: प्यार में धोखे की खबरें तो रोज आती हैं, लेकिन कभी-कभी बदला इतना खौफनाक होता है कि सुनकर ही रूह कांप जाए। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक लड़की को जब पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड पहले से शादीशुदा है, तो उसने बदला लेने के लिए एक खौफनाक साजिश रची। उसने लड़के को जूस में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं और फिर चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

दो साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस के मुताबिक, 22 साल का विसर्जित नाम का लड़का खुद को डॉक्टर बताता था। वह लड़की से तब मिला, जब वह काम से घर लौट रही थी। लड़के ने भी खुद को ड्यूटी से लौटता हुआ बताकर लड़की से दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों रोज मिलने लगे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। यह रिश्ता करीब 2 साल तक चला।

घूमने-फिरने के बहाने बनाए संबंध

जब दोनों का रिश्ता गहरा हो गया, तो वे साथ में घूमने-फिरने भी जाने लगे। वे टूरिस्ट जगहों पर जाते और होटलों में रुकते थे। इस दौरान दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बने। लड़की रिश्ते को लेकर सीरियस थी, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती, तो लड़का कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था।

लड़के के बार-बार बहाने बनाने से लड़की को उस पर शक होने लगा। उसने चुपके से लड़के के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। छानबीन में जो सच सामने आया, उसने लड़की के होश उड़ा दिए। उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड न सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि उसका एक भरा-पूरा परिवार भी है। यह जानने के बाद लड़की गुस्से, दर्द और धोखे की आग में जलने लगी। उसने बदला लेने की ठान ली। वह पूरी तैयारी के साथ लड़के से मिलने गई। रात में खाने के बाद, उसने जूस में नींद की गोलियां मिलाकर लड़के को पिला दीं।

जूस पीते ही लड़का गहरी नींद में सो गया। इसके बाद सुबह-सुबह लड़की ने अपने साथ लाए चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। दर्द से लड़के की चीख निकल गई, लेकिन गोलियों के असर की वजह से वह मदद के लिए चिल्ला भी नहीं पाया। हमले को अंजाम देने के बाद लड़की मौके से फरार हो गई। लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kerala News: खुद की कब्र बनाकर मौत का इंतज़ार, नहीं आए यमराज तो 72 साल के बुजुर्ग ने दे दी जान
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?