दिल्ली के उत्तम नगर में कैसे हैं हालात? 5 ताजा तस्वीरों में देखिए कैसे मनाई जा रही है ईद

Published : Mar 21, 2026, 02:29 PM IST

4 मार्च होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण कुमार खटीक की हत्या के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सांप्रदायिक हालात ना बगड़ें इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।  

PREV
16

उत्तम नगर में कैसी मन रही है ईद

इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-उल-फितर यानि मीठी ईद पूरे भारत देश में मनाया जा रहा है। इस पर्व खुशियां और भाईचारे का फेस्टिवल है। लेकिन वहीं देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तनाव का माहौल है। होली वाले दिन 4 मार्च को 26 साल के तरुण कुमार की हत्या के बाद से हालात तानव वाले बने हुए हैं। लेकिन आज ईद का दिन भारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।

26

‘’हमारे घर होली नहीं तो आपके घर ईद भी नहीं''

बता दें कि वैसे तो दिल्ली के उत्तम नगर में पिछले 15 दिनों से हालात तनाव वाले हैं। लेकिन आज के नजारे टेंशन वाले हैं। क्योंकि हिंदू रक्षा दल नाम के संगठन ने धमकी दी कि हमारे घर (तरुण कुमार हत्याकांड के बाद) में होली नहीं मनी, तो इनके घर में ईद नहीं मनने देंगे। जिसके बाद सरकार और प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

36

उत्तम नगर में बाहरी लोगों नो एंट्री

उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हर गली से लेकर चौराहों तक आज स्पेशल तरह से पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। बाहरी लोगों को एंट्री नहीं दी जा रही है। साथ ही जगह जगह पर कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे हालात पर नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं हिंसा वाली जगह मीडिया को जाने की इजाजत नहीं है‌।

46

उत्तम नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस

वहीं दिल्ली के उत्तम नगर की मस्जिद के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस-फोर्स की तैनाती की गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को बेवजह जमा होने और नारबाजी नहीं करने के लिए हिदायत दी जा रही है। मुस्लिम समाज के लोग शांति से गले मिलकर ईद की बधाईयां दे रहे हैं।

56

ईद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश

साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने स्थानीय पुलिस और सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उत्तम नगर की स्थिति बिगड़ नहीं पाए। वहां शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रहे इसलिए दिल्ली पुलिस व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम करे।

66

जानिया क्या है उत्तम नगर का तरुण हत्याकांड?

बता दें कि होली के दिन पानी के गुब्बारे लगने से शुरू हुआ उत्तम नगर का दो समुदाय का मामूली सा विवाद हिंसा में ऐसा तब्दील हुआ कि 24 साल के तरुण कुमार की हत्या कर दी गई। तब से लेकर अब तक हालात संवेशनशील बने हुए हैं। पुलिस ने तरुण की हत्या के आरोप में 16 लोगों को पकड़ा था। इसमें दो नाबालिग भी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories