दिल्ली में इस वीकेंड ट्रेन से सफर है? पहले देख लें रेलवे का ये बड़ा अपडेट

Published : Sep 11, 2026, 03:27 PM IST
Delhi Train Cancelled Several EMU MEMU and Express Trains Affected During BRICS Summit 2026

सार

BRICS Summit 2026 के चलते 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली की कई EMU, MEMU और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द या डायवर्ट रहेंगी। सफर से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें।

Delhi Train Cancelled: दिल्ली से ट्रेन पकड़कर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस वीकेंड थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। BRICS Summit 2026 के चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और इसका असर रेलवे संचालन पर भी पड़ रहा है। 11 से 13 सितंबर के बीच कई लोकल, EMU, MEMU और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का रूट बदला जाएगा।

11 सितंबर को इन ट्रेनों पर असर

11 सितंबर को गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, दिल्ली जंक्शन-शामली EMU और पलवल-शकूरबस्ती EMU समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं नई दिल्ली से रांची, सियालदह, डिब्रूगढ़ और भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव रहेगा। यानी अगर आप रोजाना EMU से ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाते हैं, तो सामान्य दिनों की तरह सीधे स्टेशन पहुंचना परेशानी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: BRICS Summit: 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी संग बैठक में उठेंगे ये बड़े मुद्दे!

12 और 13 सितंबर को भी कई ट्रेनें प्रभावित

12 सितंबर को गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन और नई दिल्ली के बीच चलने वाली कई EMU और MEMU सेवाएं रद्द रहेंगी। इनमें गाजियाबाद-नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद की कई सेवाएं शामिल हैं। गोमती एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति और श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। 13 सितंबर को पलवल-गाजियाबाद, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती और नई दिल्ली-पलवल समेत कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट भी प्रभावित ट्रेनों की सूची में है।

ट्रेन पकड़ने से पहले जरूर करें ये काम

अगर 11, 12 या 13 सितंबर को दिल्ली से ट्रेन से सफर करना है, तो स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। केवल टाइमटेबल देखकर घर से न निकलें, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था के कारण संचालन में अंतिम समय पर भी बदलाव संभव है। रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: Xi Jinping India Visit: शी जिनपिंग के आने से पहले दिल्ली में क्यों भड़का तिब्बत का मुद्दा?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BRICS Summit: दिल्ली में लग्जरी कारों का किराया लाख के पार, इस रंग की गाड़ियों की मची है लूट
Xi Jinping India Visit: शी जिनपिंग के आने से पहले दिल्ली में क्यों भड़का तिब्बत का मुद्दा?