
Delhi University Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के विभिन्न कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इस बार के रुझानों और नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यूनिवर्सिटी के कई प्रमुख कॉलेजों में ABVP उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाया है।
सामने आए शुरुआती नतीजों के मुताबिक, ABVP ने कैंपस के कई प्रमुख कॉलेजों में अपना परचम फहराया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में, ABVP उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और केंद्रीय पार्षद के पद जीते। केशव महाविद्यालय में, ABVP ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद जीते। अब तक सामने आए कॉलेज-वार नतीजे इस प्रकार हैं:
दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव के परिणाम आने शुरू -
अब तक आए परिणाम में ABVP की सिंगल साइड जीत
1. अरबिंदो कॉलेज
2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज
3. अदिति महाविद्यालय
4. भारती महाविद्यालय
5. डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज
6. शिवाजी महाविद्यालय
सभी 6 में ABVP की प्रचंड जीत
गिनती अभी जारी.. pic.twitter.com/CueObz9B1c— Nikhil Tiwari Tiwari (@NikhilTiwarit18) September 18, 2026
दूसरी ओर, वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी कॉलेज स्तर के इन चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। SFI ने जाकिर हुसैन कॉलेज में संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की, जबकि भास्कराचार्य कॉलेज में उनके उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर सफलता पाई।
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नतीजे सिर्फ कॉलेज स्तर के छात्र संघों के हैं। इन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के केंद्रीय नतीजों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। DUSU के मुख्य पदों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव-के लिए यूनिवर्सिटी स्तर पर मतगणना 19 सितंबर को होगी, जिसके बाद ही कैंपस की असली तस्वीर साफ हो पाएगी। कॉलेजों के शुरुआती नतीजों के बीच अब नजर DUSU की केंद्रीय चार सीटों पर है, जिनके परिणाम अलग से सामने आने हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।