Delhi Weather Aaj: दिल्लीवालों होशियार! मकर संक्रांति तक नाक में दम करेगी गलन वाली ठंड

Published : Jan 12, 2026, 05:45 AM IST

Delhi Mausam Today 12th January 2026: भारत का उत्तरी हिस्सा इन दिनों सर्दी के सितम से हलाकान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

PREV
15

12 जनवरी यानी सोमवार को दिल्ली में मौसम अचानक बिगड़ने के आसार हैं। ठंड आज दिल्ली वालों की कड़ी परीक्षा लेगी। सुबह से ही 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे दिन में भी शीतलहर जैसा अनुभव होगा। दिन का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

25

दिल्ली में रात गहराते ही पारा 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। रात बढ़ने के साथ ही कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ेगी। ठंडी हवाएं लोगों को अलाव के पास बैठने को मजबूर करेंगी। वहीं, कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

35

दिल्ली में सुबह के वक्त पश्चिम दिशा की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दोपहर में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से होगी लेकिन इसकी रफ्तार बनी रहेगी। हालांकि, रात के समय हवाओं की गति घटकर आधी रह जाएगी और इस दौरान ये पश्चिम दिशा से बहेगी।

45

मौसम विभाग के मुताबिक, 12-13 जनवरी को दिल्ली के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड में ठंड का असर तेज रहने की संभावना है। यहां तेज शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। हालांकि, मकर संक्राति यानी 14 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

55

12 जनवरी को दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत के तराई क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से सोमवार को उत्तर प्रदेश में ठंड एक बार फिर बढ़ेगी। इसका ज्यादा असर पश्चिम उत्तर प्रदेश में ही रहेगा। पूर्वी यूपी में ये बेअसर होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories