Delhi Weather Today: दिल्ली में आज से फिर 4 दिन बरसेंगे बादल, IMD का थंडरस्ट्रॉम अलर्ट

Published : Mar 27, 2026, 05:00 AM IST

Weather Today in Delhi: IMD के वेदर फोरकास्ट के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में फिर बारिश होगी होने की संभावना है। कल राहत के बाद फिर बारिश के आसार हैं। जानिए दिल्ली का लेटेस्ट वेदर अपडेट, तापमान, अलर्ट और आने वाले दिनों का पूरा हाल।

PREV
15

दिल्ली में 27 मार्च को मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आएगा। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में बारिश के साथ थंडरस्ट्राम देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक भी होगी, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। हवा में नमी का स्तर 45% से 75% तक रहेगा, जिससे उमस भी महसूस हो सकती है। कुल मिलाकर दिन का मौसम अस्थिर रहेगा, कभी धूप तो कभी बादल और बारिश का दौर चलता रहेगा।

25

27 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास रहेगा लेकिन बारिश और बादलों के कारण दिन में हल्की ठंडक महसूस होगी। सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। नमी अधिक होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट भी परेशान कर सकती है।

35

IMD के मुताबिक 27 मार्च को थंडरस्टॉर्म और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, हालांकि किसी बड़े खतरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है, इसलिए खुले क्षेत्रों में सावधानी जरूरी है। 29 मार्च को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है, जहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बार-बार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

45

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। यात्रा के दौरान छाता या रेनकोट साथ रखें क्योंकि बारिश अचानक हो सकती है। तेज हवाओं के दौरान कमजोर संरचनाओं और होर्डिंग्स से दूर रहें। साथ ही, मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम से बचने के लिए हल्के गर्म कपड़े भी काम आ सकते हैं।

55

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम मिला-जुला बना रहेगा। 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 29 और 30 मार्च को फिर से बारिश और थंडरस्टॉर्म की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और अप्रैल की शुरुआत तक अधिकतम तापमान 32-34°C तक पहुंच सकता है। यानी फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन जल्द ही गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories