Ketan Agarwal Murder: 'मुझे मर्दों से नफरत है', मर्डर का मजाक उड़ाने वाली डेंटिस्ट को मिला तगड़ा सबक

Published : Jul 01, 2026, 11:37 AM IST
Dentist Dr Muskan Soni

सार

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड पर '#i_hate_men' हैशटैग के साथ विवादित पोस्ट करने पर डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके संगठन AIDSA ने उन्हें 5 साल के लिए निलंबित किया है। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

भोपाल: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में मारे गए केतन का मज़ाक उड़ाना एक डेंटिस्ट को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के बाद उन्हें उनके संगठन से सस्पेंड कर दिया गया है। डॉ. मुस्कान सोनी ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) में मध्य प्रदेश की ट्रेज़रर (कोषाध्यक्ष) थीं। संगठन ने उन्हें पांच साल के लिए प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया है। एसोसिएशन की नेशनल लीडरशिप ने साफ कहा है कि डॉ. मुस्कान का यह बर्ताव पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है।

डॉ. मुस्कान सोनी ने केतन की हत्या से जुड़ी एक खबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने '#i_hate_men' (मुझे मर्दों से नफरत है) हैशटैग का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद डॉ. मुस्कान ने अपनी स्टोरी हटा दी और माफी भी मांग ली थी।

आपको बता दें कि पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर की थी। दोनों ने ट्रेकिंग के दौरान केतन को पहाड़ी से धक्का देकर मार डाला था। वे इसे एक हादसा दिखाना चाहते थे। लेकिन, केतन के परिवार के शक के आधार पर जब पुलिस ने जांच की, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'तुम मोटी हो, बच्चा नहीं होगा', जिंदगी नर्क बनाने वाले पति ने पत्नी को दी भयानक मौत
Uttarakhand Weather: देवभूमि में 4 दिन तक जलप्रलय से मचेगी तबाही, इन जिलों में खतरनाक अलर्ट