Dhar Accident : एक साथ जली परिवार के 8 लोगों की चिता, 16 मौतों से दहल गए लोग

Dhar Accident : एक साथ जली परिवार के 8 लोगों की चिता, 16 मौतों से दहल गए लोग

Published : Apr 30, 2026, 06:14 PM IST

धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, जिसमें 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 13 घायल अभी भी इलाजरत हैं। बुधवार को मजदूरों से भरी पिकअप और स्कॉर्पियो की टक्कर मोड़ पर हुई, जहां न तो कोई संकेत बोर्ड था और न ही स्टॉप सिग्नल, जिससे हादसा और भयावह हो गया। हादसे के बाद गांवों में मातम पसर गया और 30 अप्रैल को मृतकों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। नयापुरा गांव में एक ही परिवार के 8 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई और चारों ओर चीख-पुकार गूंज उठी। सेमरिपुरा गांव में भी 4 महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला और गांववासी गहरे सदमे में हैं।

03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
08:16West Bengal में TMC vs BJP... डोला सेन के करारे सवालों का दिलीप घोष ने दिया मुंहतोड़ जवाब
05:4130 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: 'नए हथियार का इस्तेमाल...' ईरान ने अमेरिका इजरायल को दिया अल्टीमेटम
02:44अकाउंट होल्डर की मौत के बाद बैंक में जमा पैसा कैसे निकलेगा? 90% लोग करते हैं ये गलती
04:31महंगे Makeup Remover छोड़ो! नारियल तेल का कमाल देखो
05:16West Bengal Exit Poll में Mamata Banerjee का झटका, खिल उठे BJP नेताओं के चेहरे
02:41चेहरा चिपचिपा लगता है? गर्मियों में तुरंत फ्रेश दिखने के 5 आसान तरीके!
05:16Bengaluru में मूसलाधार बारिश ने छीन ली 7 जान, मुआवजे का भी हुआ ऐलान
03:05West Bengal Exit Poll 2026 : बंगाल में खिलेगा कमल या दीदी का दिखेगा कमाल? क्या कहता है एग्जिट पोल