
नई दिल्ली. नए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है। यानि साफ तौर पर कहें तो उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और यह जिम्मेदारी सौंपी। "मैं इसे पूरी विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ स्वीकार करता हूं।" तो आइए जानते हैं पूर्व एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान और कैलाश जोशी में कौन कितना पढ़ा लिखा...दोनों में किसके पास ज्यादा डिग्रिया हैं?
प्रह्लाद जोशी ने अपनी स्कूलिंग की पढ़ाई रेलवे स्कूल से पूरी की है। क्योंकि उनके पिता इंडियन रेलवे में नौकरी करते थे। इसलिए शुरुआती पढ़ाई रेलवे स्कूल से हुई। हालांकि आगे की एजुकेशन के लिए वह हुबली के न्यू इंग्लिश स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शिक्षा श्री कदसिद्देश्वर आर्ट्स कॉलेज से पूरी की। यानि कुल मिलकर नए शिक्षा मंत्री ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) तक पढ़ाई की है।
अगर हम पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी) में स्नातकोत्तर (एमए) तक पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रेजुएशन ओडिशा के तालचेर कॉलेज से किया है। तो वहीं भुवनेश्वर स्थित उत्कल विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री हासिल की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।