कांग्रेस से मतभेद फिर भी ध्रुव राठी ने किया समर्थन! 1 नवंबर को लेकर जनता से कर दी बड़ी अपील

Published : Oct 30, 2026, 10:04 PM IST
Dhruv Rathee

सार

ध्रुव राठी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली का समर्थन किया। कांग्रेस से मतभेद के बावजूद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की लड़ाई में शामिल होने की अपील की।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को अब यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी समर्थन मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। खास बात यह है कि ध्रुव राठी ने कांग्रेस से अपने वैचारिक मतभेदों का जिक्र करते हुए भी इस प्रदर्शन में साथ आने की बात कही है।

ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर क्या कहा?

ध्रुव राठी ने 30 अक्टूबर की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अगला विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। उनके मुताबिक, इस बार रैली कांग्रेस आयोजित कर रही है और इसके लिए जरूरी अनुमति भी मिल चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हों और संभव हो तो अपने साथ दूसरे लोगों को भी लेकर आएं। ध्रुव राठी ने इसे लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बताते हुए एकजुट होकर पहुंचने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: MP में बस सफर की बदलने वाली है तस्वीर! 2030 तक 15 हजार बसें, गांव-गांव तक पहुंचेगी सेवा

कांग्रेस से असहमति, फिर भी समर्थन क्यों?

अपने वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि कांग्रेस से उनके भी विचारों के मतभेद हैं और दूसरे लोगों की भी असहमतियां हो सकती हैं। लेकिन उनके अनुसार, लोकतंत्र का सवाल इन राजनीतिक मतभेदों से बड़ा है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर देश में लोकतंत्र ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन करने का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। उन्होंने देश को तानाशाही बनने से बचाने की बात भी कही।

क्यों हो रही है 1 नवंबर की रैली?

कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक की यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर आयोजित की जा रही है। विपक्षी दल इस मामले में जवाबदेही और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली के लिए अनुमति दी है। ऐसे में ध्रुव राठी की अपील से इस प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो सकती है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि रविवार को रामलीला मैदान में विपक्षी दलों और समर्थकों की कितनी बड़ी जुटान होती है।

यह भी पढ़ें: डिंडोरी के किसानों की बल्ले-बल्ले! कोदो-कुटकी और धान पर मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

AMIT SHAH की हुंकार: UP में BJP सरकार 'अंगद का पैर', शाह ने किया प्रचंड बहुमत का दावा UP Chunav 2027
Bhutan में Glacial Lake फटी, भारत के Assam-Bengal में Alert! Sankosh River में बढ़ सकता है पानी