
यूट्यूबर ध्रुव राठी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP, वोट चोरी और विरोध प्रदर्शन को लेकर कई अहम बयान सामने आए। ध्रुव राठी ने स्पष्ट किया कि वह CJP के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के रूप में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जोर देते हुए लोकतंत्र में जनता की आवाज को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक दलों से एकजुट होकर विरोध करने की अपील की और कहा कि उनका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। देखिए ध्रुव राठी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें और पूरा मामला।