दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री से मोदी सरकार के इस दिग्गज मंत्री को सबसे ज्यादा टेंशन, जानें कौन?

Published : Sep 29, 2026, 03:12 PM IST
Divya Mittal Politics

सार

Divya Mittal Political Entry : IAS पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने यह तो खुलासा कर दिया है कि वह यूपी में सियासी सफर शुरू करने जा रही हैं। लेकिन उनकी इस राजनीतिक एंट्री से कई दिग्गज राजनेताओं को टेंशन भी हो सकती है। खासकर मिर्जापुर के उस सांसद को जो मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।

मिर्जापुर. ‌2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने पिछले महीने 30 अगस्त को कलेक्टर पद और नौकरी इस्तीफा देकर चौंका दिया था। सबके मन में यही सवाल था कि आखिर क्यों इतनी बड़ी नौकरी से इस्तीफा दिया और आगे क्या करेंगी। लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बता दिया कि वह अब राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। उनके इस खुलासे से बीजेपी से लेकर सपा और कांग्रेस तक के राजनेताओं को टेंशन है। लेकिन सबसे बड़ा झटका मोदी सरकार में केंद्री मंत्री अनुप्रिया पटेल को लगा होगा...आइए जानते हैं कैसे?

यूपी के मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी दिव्या मित्तल

यूपी की राजनीति के जानकारों का कहना है कि जिस तरह से दिव्या मित्तल ने वीडियो के जरिए युवाओं से लेकर किसान और महिलाओं की समस्याओं का जिक्र किया है, उससे तो साफ हो गया है कि वह आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से विधायक का चुनाव लड़ेंगी। जिस तरह से वह अपनी कर्मभूमि मिर्जापुर को मानती हैं और वहां के लोगों की समस्या उठाती रहती हैं तो ऐसे में यह भी साफ है कि वो अपना राजनीतिक सीट मिर्जापुर ही चुनेंगी।

दिव्या मित्तल के आने से अनुप्रिया पटेल को टेंशन?

सियासी जानकारों का कहना है कि अगर दिव्या ने मिर्जापुर को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाया तो सबसे ज्यादा टेंशन अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को होगी। क्योंकि मिर्जापुर से वह चुनाव लड़ती हैं। इतना ही नहीं उन्हें सपा का समर्थन भी मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो दिव्या उनके लिए चुनौती बन सकती हैं। कई जानकारों का तो यह भी कहना है कि पर्दे के पीछे से बीजेपी भी आगे चलकर दिव्या को सपोर्ट कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो अनुप्रिया पटेल को मुसीबत हो सकती है।

विधानसभा के बाद लोकसभा भी लड़ेंगी दिव्या?

वहीं कुछ राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर दिव्या विधानसभा चुनाव जीतती हैं, तो वह आगे चलकर 2029 के लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। क्योंकि जिस तरह से उन्होंने कहा कि मुझे धन-बाहूबल नहीं चाहिए देश की राजनीति बदलनी है। तो यह सांसद बनने से ही होगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल हैं। जो 2024 में समाजवादी पार्टी के रमेश चंद बिंद को हराकर यह सीट जीती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nepal में भूस्खलन और बाढ़ से 24 लोगों की मौत, 14 लापता, हाईवे बंद
Gwadar Port: चीन के लिए गले की फांस क्यों बन गया पाकिस्तान का ग्वादर? जानें पूरी कहानी