मुस्कुराते DK शिवकुमार तो मायूस सिद्धारमैया, बहुत कुछ बयां करती हैं कर्नाटक की सियासत की ताजा 5 तस्वीरें

Published : May 26, 2026, 09:18 PM IST

Karnataka Politics : क्या कर्नाटक की सियासत में बदलाव होने वाला है। क्या सिद्धारमैया की कुर्सी पर खतरना मंडराने लगा है? क्या है चुनाव के वक्त किया वो वादा जो सिद्धारमैया के लिए अब बन रहा संकट?  कौन बनेगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री?

PREV
15

कर्नाटक की सियासत में चर्चा है कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री बदल सकती है। यानि सीएम सिद्धारमैया की जगह डीके. शिवकुमार को सीएम बनाए जा सकते हैं और साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है। वैसे तो नेतृत्व परिवर्तन की लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जहां एक फोटोज में शिवकुमार मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, वहीं सिद्धारमैया मायूस नजर आ रहे हैं।

25

दरअसल, कर्नाटक की राजनीति में सीएम बदलने की हलचल तब और तेज हो गई जब मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक करने पहुंचे। इसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्य के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

35

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद चर्चाएं चल रही हैं कि जल्द ही सिद्धारमैया अब सीएम पद से इस्तीफा देंगे। बताया तो यह भी जा रहा है कि सिद्धारमैया अब कर्नाटक की राजनीति से निकलकर दिल्ली राजनिती करेंगे। यानि वह राज्यसभा भेजे जा सकते हैं।

45

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों सीएम पद के दावेदार थे। हालांकि बाद में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय किया। इस हिसाब से अब शिवकुमार सीएम बन सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इससे पहले कह चुके हैं कि वह पांच साल पूरा करेंगे।

55

कर्नाटक की सियासत के दो दिग्गजों की यह तस्वीर काफी दिलचस्प है। इसमें दोनों की बॉडी मूवमेंट बहुत कुछ बता रही हैं। जहां डीके शिवकुमार मुस्कुराए हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सीएम सिद्धारमैया मायूस दिख रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories