
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला नया 1 डॉलर का सिक्का चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। वजह सिर्फ ट्रंप का चेहरा नहीं, बल्कि अमेरिकी परंपरा है, जिसमें लंबे समय से जीवित लोगों की तस्वीर सरकारी मुद्रा पर नहीं लगाई जाती रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर एक मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाला सिक्का जारी कैसे हो गया और क्या यह अमेरिकी कानून के मुताबिक है?
अमेरिकी टकसाल यानी US Mint ने बुधवार को गोल्डन रंग का विशेष 1 डॉलर का सिक्का बिक्री के लिए उपलब्ध कराया। यह अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के जश्न का हिस्सा है। साल 2026 में अमेरिका अपनी स्थापना के 250 वर्ष पूरे कर रहा है। सिक्के के सामने वाले हिस्से पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर बनाई गई है। इसके साथ LIBERTY, IN GOD WE TRUST और 1776~2026 अंकित है। पीछे की ओर अमेरिकी राष्ट्रपति की आधिकारिक मुहर का डिजाइन है, जिसके ऊपर 250 लिखा गया है।
ABD'de bağımsızlığın 250. yılı anısına Trump portreli 1 dolarlık madeni paralar basıldı.
• Piyasaya sürüldükten birkaç sonra tükendi. pic.twitter.com/foWKIyre0C— Boşuna Tıklama (@bosunatiklama) September 3, 2026
यह भी पढ़ें: MiG-21 से दुश्मन का F-16 गिराने वाले अभिनंदन की नई उड़ान, अब Fly91 में भरेंगे उड़ान
अमेरिका में सरकारी मुद्रा पर जीवित लोगों की तस्वीर लगाने को लेकर पुराने कानूनी प्रतिबंध मौजूद हैं। इसकी पृष्ठभूमि 1866 तक जाती है, जब एक सरकारी अधिकारी द्वारा कथित तौर पर अपनी तस्वीर करेंसी पर लगवाने के बाद नियम बनाए गए थे। इन नियमों को आमतौर पर Thayer Amendment से जोड़ा जाता है। इसके तहत अमेरिकी नोटों पर जीवित व्यक्ति का चित्र लगाने की अनुमति नहीं है। लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण अंतर है, ये प्रतिबंध नोटों और सिक्कों पर एक जैसे लागू नहीं होते।
इस मामले की सबसे अहम बात सिक्के के डिजाइन से जुड़ी कानूनी व्यवस्था है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए विशेष डिजाइन वाले सिक्के जारी करने की अनुमति पहले से मौजूद कानून के तहत दी गई थी। इस कानून में सिक्के के पीछे वाले हिस्से पर किसी व्यक्ति की तस्वीर को लेकर प्रतिबंध का प्रावधान है।
लेकिन ट्रंप की तस्वीर सिक्के के सामने वाले हिस्से पर लगाई गई है। यही वजह है कि यह सिक्का अमेरिकी परंपरा से अलग जरूर माना जा रहा है, लेकिन उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के आधार पर इसे शुरुआती तौर पर अवैध नहीं माना जा रहा। हालांकि, ट्रंप की तस्वीर वाले इस सिक्के ने अमेरिका में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है, क्या सरकारी मुद्रा पर जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर लगाना केवल कानूनी सवाल है या फिर यह उस लोकतांत्रिक परंपरा से भी जुड़ा मुद्दा है, जिसे अमेरिका दशकों से मानता आया है?
यह भी पढ़ें: CJP में नई फूट? दिल्ली में CJP Democratic की एंट्री, अभिजीत दीपके पर लगे गंभीर आरोप
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।