Nvidia CEO News: क्या चीनी जासूस के संपर्क में थे जेन्सेन हुआंग? Donald Trump ने तोड़ दी चुप्पी-जानें क्या कहा...

Published : Nov 10, 2026, 12:07 PM IST
Trump on Nvidia CEO

सार

NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग पर संदिग्ध चीनी महिला से संबंध का आरोप है। ट्रंप ने हुआंग को ईमानदार बताते हुए उन पर भरोसा जताया। हुआंग ने महिला के जासूस होने की जानकारी से इनकार किया है। FBI और कंपनी बोर्ड इस मामले की जांच कर रहे हैं।

अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला से करीबी संबंध थे, जिस पर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को बीजिंग के साथ जानकारी साझा करने का संदेह है। इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि वह जेन्सेन हुआंग को लंबे समय से जानते हैं और उन्हें एक ईमानदार व्यक्ति मानते हैं। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सोमवार को हुआंग से फोन पर बात भी की थी। हुआंग ने उनसे कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि संबंधित महिला जासूस थी। ट्रंप ने कहा कि उन्हें हुआंग की बात पर भरोसा है। साथ ही उन्होंने बताया कि FBI भी मामले के एक अन्य पहलू की जांच कर रही है। उधर, NVIDIA के बोर्ड ने भी जांच शुरू की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पवन कल्याण से अलग होने के बाद अब क्या करेंगी अन्ना कोनिडेला? क्या है फ्यूचर प्लान
Noida Metro Expansion: बोटैनिकल गार्डन से बोराकी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानें किसे होगा फायदा?