
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपने हालिया फैसले में बड़ा यू-टर्न लिया है। एक दिन पहले जहाजों पर 20 प्रतिशत 'होर्मुज टोल' लगाने की घोषणा करने वाले ट्रंप ने अब इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय अमेरिका खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने पर ध्यान देगा। इस फैसले को वैश्विक ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार के लिए अहम माना जा रहा है।
व्हाइट हाउस में इराक के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों के नेताओं ने उनसे संपर्क कर कहा कि टोल देने के बजाय वे अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें शुल्क वसूलने की तुलना में निवेश का विकल्प ज्यादा बेहतर लगा।
ट्रंप ने कहा कि यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के बदले खाड़ी देश अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। उनके अनुसार, यह व्यवस्था दोनों पक्षों के लिए अधिक लाभदायक साबित हो सकती है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। इस प्रस्ताव के बाद वैश्विक शिपिंग और तेल बाजार में हलचल बढ़ गई थी।
टोल वापस लेने के साथ ही ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख भी दोहराया। उन्होंने कहा कि ईरान के किसी भी बंदरगाह से आने-जाने वाले या ईरानी सामान ले जाने वाले जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में तनाव पहले से बना हुआ है और होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। ट्रंप के ताजा फैसले से टोल को लेकर बनी अनिश्चितता फिलहाल कम हुई है, लेकिन ईरान से जुड़े जहाजों पर संभावित प्रतिबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी रहेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।