Trump on Iran War: जब चाहूं चुटकियों में खत्म कर दूंगा जंग, ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

Published : Mar 11, 2026, 09:59 PM IST
trump on iran war

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही जंग जल्द खत्म हो सकती है और यह तब खत्म होगी जब वह चाहेंगे। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में माइंस लगाई गईं तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।

Iran-US War Day 12: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ चल रही जंग जल्द खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं जब चाहूंगा, तब यह युद्ध खत्म हो जाएगा। न्यूज वेबसाइट Axios को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अब ईरान में प्रैक्टिकली टारगेट करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने कहा कि थोड़े-बहुत हमले अभी जारी हैं, लेकिन जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध खत्म हो जाएगा।

हमले जारी, इजराइल बोला – अभियान तब तक चलेगा जब तक जरूरी

हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान में अमेरिकी ऑपरेशन के कई मकसद पूरे हो चुके हैं, लेकिन मिडिल-ईस्ट में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर चल रहा जॉइंट स्ट्राइकिंग कैंपेन तब तक जारी रहेगा, जब तक इसकी जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैट्ज ने कहा कि इस ऑपरेशन की कोई समय-सीमा तय नहीं है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते और अभियान का अंतिम नतीजा सामने नहीं आ जाता।

तेहरान सहित पूरे ईरान में जारी रहेंगे हमले

इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा कि तेहरान और ईरान के अन्य हिस्सों में हमले लगातार जारी रहेंगे। उनके अनुसार, हर दिन अलग-अलग सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। कैट्ज़ ने यह भी कहा कि इन हमलों से ईरान के लोगों को मौका मिलेगा कि वे उठकर कार्रवाई करें और देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के शासन को हटाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि अंततः यह फैसला ईरान के लोगों पर ही निर्भर करता है।

ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी

ट्रंप का यह बयान उस समय आया है, जब उन्होंने एक दिन पहले सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि युद्ध लगभग “पूरी तरह खत्म” हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब न तो प्रभावी नेवी बची है, न मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम और न ही एयर फोर्स। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइलें बहुत कम बची हैं और उनके ड्रोन भी लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। उनके अनुसार सैन्य दृष्टि से ईरान के पास अब बहुत कम रिसोर्सेस बचे हैं।

‘कोई भी गलती की तो ईरान का अंत हो जाएगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कोई भी उकसाने वाली कार्रवाई करने की कोशिश न करे। अगर ईरान ने कुछ भी गलत किया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि ईरान ने कोई बड़ी गलती की, तो नतीजे इतने खतरनाक होंगे कि दुनिया फिर उस देश का नाम भी नहीं सुन पाएगी।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

मंगलवार को ट्रंप ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक Strait of Hormuz में माइंस बिछाने की खबरों को लेकर भी ईरान को चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में माइंस लगाई हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। ट्रंप ने लिखा कि अगर माइंस नहीं हटाई गईं तो ईरान को ऐसे सैन्य परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जो पहले कभी नहीं देखे गए होंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yogi Adityanath Balrampur Visit: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, किसके लिए कर दी 27 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा