
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन, ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उन्हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 'बहुत निराशा' होगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिशों के लिए ईरान को कड़ा जवाब दिया जाएगा। ट्रंप ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
यह बयान रॉयटर्स की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अगले कुछ हफ्तों में 60 से 70 मिलियन डॉलर कीमत वाले चीनी शोल्डर-फायर्ड एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्चर ईरान पहुंच सकते हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि चीन ने उन्हें निजी तौर पर भरोसा दिलाया था कि वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा। वहीं, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी संकेत दिए हैं कि ईरान अपनी हमला करने की क्षमता बढ़ाने के लिए चीन से नए एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी कर रहा है।
इस बीच, ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों का बदला लेने का फैसला किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी, 'इस बार हमारी बारी है और हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे।' सेना ने बताया कि ईरान की तरफ से दागी गईं सभी मिसाइलों को अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था। ट्रंप ने साफ किया कि भले ही ईरान हमला न करने की गुजारिश कर रहा है, लेकिन जवाबी कार्रवाई तय है। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के पीछे वो गुट नहीं है जो अमेरिका से बातचीत कर रहा है, बल्कि ईरानी सरकार का एक दूसरा गुट है। ट्रंप के मुताबिक, 'भले ही उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन पलटवार को टाला नहीं जा सकता।'
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।