Pregnant बीवी को खतरे में डाल रहा था शख्स, फिर पुलिसवाले ने जो किया जीत लेगा दिल! Watch Video

Published : Oct 29, 2026, 01:31 PM ISTUpdated : Oct 29, 2026, 01:32 PM IST
Pregnant Wife Viral Video

सार

Drunk Driving Viral Video: नशे में गाड़ी चलाने वाले शख्स और उसकी गर्भवती पत्नी की मदद करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल है। जानिए आरव मावी के इस वीडियो की असली कहानी।

Pregnant Wife Viral Video: नशे की हालत में गाड़ी चलाना वैसे तो कानूनी अपराध है और पुलिस नियमों के मुताबिक तत्काल एक्शन लेती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस नशा किए हुए शख्स की मदद को मजबूर हो जाती है। यह वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है, जो खूब वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग के पास नशे में धुत शख्स की गाड़ी रोकता है। हालांकि, गाड़ी में जब वो उसकी गर्भवती पत्नी को देखता है, तो चालान काटने या जुर्माना वसूलने के बजाय उसकी मदद करने का फैसला करता है। पुलिसवाला ड्राइव कर रहे शख्स से तत्काल गाड़ी से उतरने के लिए कहता है। पहले तो ड्राइवर ना-नुकुर करता है लेकिन बाद में पीछे जाकर बैठता है। इसके बाद पुलिसवाला खुद गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ स्टीयरिंग संभालते हुए कहता है-पुलिस इस तरह भी अपनी जिम्मेदारी निभाती है। आप वीडियो बनाते रहिये, ताकि दूसरे लोगों को भी संदेश मिले। वीडियो देखने के बाद कई लोग पुलिसकर्मी के इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या यह घटना वास्तव में हुई थी या इसके पीछे कोई दूसरी कहानी है?

Police Viral Video: क्या सच में पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला की मदद की?

  • वीडियो की कहानी के मुताबिक, गाड़ी में मौजूद महिला गर्भवती होती है। ऐसे में पुलिसकर्मी को चिंता होती है कि नशे में गाड़ी चलाने से कोई दुर्घटना न हो जाए। इसलिए वह खुद गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी संभाल लेता है।
  • इस दृश्य को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई घटना को वास्तविक मानने से पहले इसकी सच्चाई जानना जरूरी है।
  • दरअसल, यह वीडियो किसी रियल घटना की रिकॉर्डिंग नहीं है, बल्कि कंटेंट क्रिएटर आरव मावी की बनाई हुई वीडियो है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से जुड़ी घटनाओं और कहानियों को वीडियो के रूप में पेश करते हैं।
  • इसका उद्देश्य एक कहानी के जरिए पुलिस की जिम्मेदारी और इंसानियत का संदेश देना है। फिलहाल, पुलिसकर्मी और गर्भवती महिला से जुड़ा यह वीडियो पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके दोबारा चर्चा में आने के कारण लोग इसे लगातार देख रहे हैं।

Aarav Mavi Instagram Video: 25 दिसंबर 2025 को किया गया था पोस्ट

  • जानकारी के मुताबिक, आरव मावी ने यह वीडियो 25 दिसंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल @chalte_phirte098 पर पोस्ट किया था। वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।
  • आरव मावी के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने वाले कई लोग उनके कंटेंट के अंदाज से परिचित हैं। वह इस तरह की कहानियों को वीडियो के जरिए पेश करते हैं, जिनमें घटनाओं को नाटकीय अंदाज में दिखाया जाता है।
  • इससे पहले भी आरव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दुल्हन को शादी छोड़कर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के पास जाते हुए दिखाया गया था। उस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और विवाद खड़ा हो गया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

करवा चौथ का चांद देखने से पहले पति ने पत्नी को मार डाला, सिंदूर की जगह खून से नहाया!
Mukesh Ambani Viral Video: मीटिंग के बीच पोते को फोन थमाते दिखे अंबानी, लोगों ने किया मजेदार कमेंट्स