
Drunk Man Stops Bus: तेलंगाना में एक शराबी ने हाईवे पर खूब बवाल काटा। ड्राइवर से कहासुनी के बाद उसने एक बस को रोक दिया और जब उसकी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी पीट दिया। यह घटना जगतियाल जिले में गुरुवार को हुई, जिसका वीडियो अब [वायरल](https://newsable.asianetnews.com/tag/viral) हो गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बस की तरफ बढ़ रहा है और उसकी पत्नी उसे रोकने की कोशिश कर रही है। बस बिजी हाईवे के बीचों-बीच रुकी है और पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। इसी बीच, वो शख्स अपनी पत्नी को मुक्के मारने लगता है। फिर वो बस के विंडस्क्रीन पर चढ़ जाता है और ड्राइवर का दरवाजा खोलने की कोशिश करता है।
इसके बाद कुछ स्थानीय लोग उसे खींचकर नीचे उतारते हैं, जिसके बाद बस आगे बढ़ पाती है। वो शख्स बीच-बचाव करने वाले लोगों से भी लड़ने की कोशिश करता है, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
A heavily intoxicated man allegedly created a disturbance near the RTC bus depot in Metpally town on Wednesday after blocking a bus and arguing with its driver.
According to reports, the man stopped the bus on a national highway and climbed onto the vehicle while abusing the… pic.twitter.com/00qeha9ZKb— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 10, 2026
फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या पुलिस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।