
ऑनलाइन दुनिया में पैसा कमाने के अजब-गजब तरीकों पर अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन हाल ही में एक महिला का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो इंसानी सेहत और मेडिकल रिसर्च के बीच एक हैरान करने वाले कनेक्शन को दिखाता है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि कुछ कंपनियां एक ऐसी चीज खरीदने को तैयार हैं, जिसे बेचने के बारे में शायद ही कोई सोचता हो - और वो है आपका मल (Poop)।
इस वीडियो का दावा सुनकर कई लोग हैरान रह गए, तो कईयों को इसमें दिलचस्पी भी हुई। कुछ ने इसे मजाक समझा, तो कुछ लोग इसके पीछे की साइंस को जानने के लिए उत्सुक हो गए। वीडियो की शुरुआत में महिला पूछती है, "अगर मैं कहूं कि आप अपनी पॉटी बेचकर 1.5 करोड़ रुपये कमा सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे?" इसके बाद वह बताती है कि अमेरिका की एक कंपनी मल दान करने वालों को पैसे देने को तैयार है। उनके दावे के मुताबिक, हर बार मल दान करने पर 41,000 रुपये तक मिल सकते हैं। अगर कोई लगातार ऐसा करता है, तो वह साल में करीब 1.5 करोड़ रुपये तक कमा सकता है।
महिला ने वीडियो में उस अमेरिकी कंपनी की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट भी दिखाया है, जिस पर लिखा है, "पैसे कमाएं, जान बचाएं। रिसर्च के लिए एक स्टूल डोनर (मल दाता) बनें।" महिला यह भी दावा करती है कि जो लोग बहुत फिट और हेल्दी हैं, उन्हें इससे भी ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। वह जोर देकर कहती है कि यह कोई मजाक नहीं है।
इस प्रोजेक्ट के पीछे 'ह्यूमन माइक्रोब्स' (Human Microbes) नाम का संगठन है, जिसे 2020 में माइकल हैरोप (Michael Harrop) ने शुरू किया था। यह मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा में काम करता है, लेकिन दूसरे देशों से भी मल दान स्वीकार करता है। जब संभव होता है, तो वे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की व्यवस्था भी करते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।