Egypt Flash Floods: मिस्र में अचानक मौत का सैलाब! पहाड़ों से आए तेज बहाव में गाड़ियां बह गईं। 2 की मौत, 1 लापता, आखिर कैसे मची इतनी भयानक तबाही? देखिए वीडियो।
Egypt Floods 2026: मिस्र (Egypt) में कुदरत का खौफनाक कहर! दक्षिण सिनाई में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ों से तेज रफ्तार में उतरा पानी वादी वतिर और नुवेइबा के आसपास चट्टानें, मिट्टी और मलबा बहाता हुआ आगे बढ़ा। इस खतरनाक सैलाब में कई गाड़ियां भी बह गईं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दो लोगों की मौत हुई, एक व्यक्ति घायल हुआ और एक अन्य लापता बताया गया है। राहत और बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। वीडियो में देखिए मिस्र की इस भयानक बाढ़ की पूरी घटना और ताजा हालात।