Spain Rail Accident: स्पेन में 2 ट्रेनों की टक्कर, 70 से ज्यादा मरे..फुटेज में दिखी तबाही

Share this Video

स्पेन में बुधवार, 28 अक्टूबर को एक बड़ा रेल हादसा हुआ। मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में मैड्रिड-सेविले हाई-स्पीड रेलवे लाइन पर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हुए। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों ट्रेनें दक्षिण-पश्चिमी स्पेन में सेविले की ओर जा रही थीं। एक ट्रेन खड़ी थी, जबकि दूसरी उसमें पीछे से जा भिड़ी। हादसे के बाद सामने आए ड्रोन फुटेज में तबाही का मंजर साफ दिखा। लाल और सफेद रंग की इरियो ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ डिब्बे रेलवे ट्रैक से नीचे खेतों में जा गिरे। वहीं, सफेद और बैंगनी रंग की रेनफे एवीई ट्रेन का ज्यादातर हिस्सा पटरी पर ही रहा। स्पेन के परिवहन मंत्री ने हादसे की वजह ट्रेन कंट्रोल सिस्टम में खराबी को बताया।

Related Video