
बच्चे अक्सर जन्म के बाद रोते हैं या हाथ-पैर मारते हैं। वे नई दुनिया में ढलने की कोशिश करते हैं। लेकिन मिस्र का एक बच्चा पैदा होते ही फुल 'चिल' मूड में नजर आया। डॉक्टरों ने जन्म के बाद बच्चे को रूटीन चेकअप के लिए अलग लिटाया था। डॉक्टर उसकी धड़कन और सांसें चेक कर रहे थे। बच्चे ने इसी दौरान किसी फिल्मी हीरो की तरह दोनों हाथ अपने सिर के पीछे रख लिए। उसने एक पैर के ऊपर दूसरा पैर भी चढ़ा लिया। बच्चे का यह रजनीकांत स्टाइल वाला वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
बच्चे जन्म के शुरुआती कुछ घंटों में नए माहौल में ढलने के लिए संघर्ष करते हैं। वे रोते हैं और हाथ-पैर चलाते हैं। लेकिन मिस्र में जन्मे इस बच्चे ने ऐसा पोज दिया मानो वह सिर्फ जिंदगी के मजे लेने आया हो। मिस्र के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्लाम एल्डेह ने यह वीडियो शेयर किया है। बच्चे ने दूसरी जगह लिटाने पर भी अपना पोज नहीं बदला। डॉक्टरों ने इसी पोज में उसकी धड़कन चेक की। डॉक्टर खुद बच्चे का यह स्वैग देखकर हैरान रह गए। बच्चे आमतौर पर मां से दूर होने या किसी और के छूने पर रोने लगते हैं। लेकिन यह बच्चा फुल रिलैक्स मूड में था। डॉ. इस्लाम एल्डेह ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
लोग इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस बच्चे ने बाकी बच्चों से अलग अपनी लाइफ पहले से सेट कर रखी है। उसे कोई जल्दी नहीं है, वह फुल चिल है। बच्चे का पोज देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह कह रहा हो- आराम से सारे टेस्ट कर लो, मुझे कोई जल्दी नहीं है।
कई लोगों ने कमेंट किया कि यह बच्चा पैदा होते ही अपने फ्यूचर का प्लान बनाकर आया है। हर कोई आज के समय में कल की चिंता में भाग रहा है, लेकिन यह बच्चा अपनी ही मस्ती में मस्त है।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे कई बार मां के गर्भ से बाहर आने के बाद अजीबोगरीब पोज देते हैं। ये पोज अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। बच्चों में गजब की क्षमता होती है और वे बहुत जल्दी नए माहौल में ढल जाते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।