
मध्य प्रदेश भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा के पहले दिन सोमवार को आसमान से ऐसे आग बरसी की प्रदेश में कई जिलों का तापमान 45 डिग्री जा पहुंचा। इसी बीच भोपाल के रचना टॉवर में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। दो से तीन मिनट के अदर आग ने पास खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा कार जलकर खाक हो गई।
दरअसल, यह भयानक हादसा भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टावर का है। जहां सोमवार दोपहर करीब डेडबजे बेसमेंट में खड़े दो वाहनों में आग लग गई। इस घटना से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। लोग चीखते हुए अपने अपने फ्लैट से बाहर निकले। किसी ने पुलिस को कॉल किया तो किसी ने फायर टीम को सूचित किया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस और फायर टीम दोनों ही पहुंच गईं।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग सबसे पहले बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में लगी। इसके बाद आग ने पास खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वह कार धू-धूकर जल गई। बिल्डिंग में रहने वाले से कोई बॉल्टी लेने दौड़ा तो किसी ने घर से पानी का पाइप जोड़ लिया। लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थीं, जिस पर काबू पाना मुश्किल थी। हालाकि कुछ समय बाद फायर टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
गर्मी में इलेक्ट्रिक स्कूटी और कार की इन बातों को नहीं करें इग्नोर
1. सीधी धूप में पार्क न करें
2. ओवरचार्जिंग से बचें
3. लोकल चार्जर का इस्तेमाल न करें
4. चार्जिंग के दौरान ध्यान रखें
5. बैटरी में सूजन या गंध दिखे तो सतर्क हो जाएं
6. लोकल मॉडिफिकेशन न करवाएं
7. समय-समय पर सर्विस कराएं
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।