कानपुर में खुलेगा Elon Musk का स्कूल? एक वादे में टीचर से 1.57 करोड़ की लूट, आप न करें ये गलती

Published : Mar 18, 2026, 08:00 AM IST
Social Media Scam

सार

facebook Scam: कानपुर की एक रिटायर्ड टीचर को फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के नाम पर ठगों ने फंसाया। नौकरी और स्कूल प्रोजेक्ट का लालच देकर उनसे करीब 1.57 करोड़ रुपए ठग लिए। बाद में पैसा वापस दिलाने के नाम पर भी उनसे और रकम ऐंठी गई। 

Social Media Scam: अगर आपके फेसबुक पर भी किसी बड़े VIP की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है, तो जरा रुकिए। कानपुर में एक रिटायर्ड टीचर के साथ जो हुआ, वो सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ठगों ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का नाम लेकर एक महिला टीचर को ऐसा झांसा दिया कि उन्होंने 1.57 करोड़ लुटा दिए। जब तक मामला समझ आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आपको कहां सावधान रहना चाहिए...

दोस्ती से शुरू हुआ ठगी का खेल

यह पूरा खेल जनवरी 2025 में शुरू हुआ। कानपुर की रहने वाली पीड़ित महिला के पास फेसबुक पर एक रिक्वेस्ट आई। सामने वाले ने खुद को फेसबुक का मालिक मार्क जुकरबर्ग बताया। कुछ दिन बाद एक और शख्स जुड़ा, जिसने खुद को एलन मस्क (Elon Musk) का करीबी बताया। ठगों ने मैडम को जाल में फंसाने के लिए एक इमोशनल दांव खेला। उन्होंने कहा, 'हम कानपुर में बड़े-बड़े स्कूल खोलना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि आप जैसा एक्सपीरिएंस्ड टीचर हमारे साथ काम करे।' मैडम को लगा कि शायद किस्मत खुल गई है और यहीं से उन्होंने पैसे भेजने शुरू कर दिए। कभी इन्वेस्टमेंट, तो कभी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लाखों रुपए ठगों के खातों में जाते रहे।

जब शक हुआ, तो मदद के नाम पर फिर लूटा

जब महिला को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तो उन्होंने बात करना बंद कर दिया। लेकिन ठगों ने एक और चाल चल दी। इस बार एक नया किरदार आया, जिसने खुद को एक संस्था का सदस्य बताया जो 'फंसा हुआ पैसा' वापस दिलाती है। उन्होंने महिला से कहा, 'आपका पैसा कूरियर से आ रहा है, बस थोड़ा सा कस्टम चार्ज और गाड़ियों की मरम्मत का खर्चा दे दीजिए।' घबराहट में महिला ने फिर से मोटी रकम ट्रांसफर कर दी।

फिर 'नकली वकील' ने हाथ साफ किया

हद तो तब हो गई जब महिला ने ऑनलाइन शिकायत करने की कोशिश की। वहां उन्हें एक अशोक सुरेश नाम का शख्स मिला, जिसने खुद को वकील बताया। उसने झांसा दिया कि आपके पैसे एक बड़ी कंपनी में इन्वेस्ट हो गए हैं और आपको 2.33 करोड़ रुपए मिलेंगे। लेकिन इसके बदले टैक्स और स्टैंप ड्यूटी के नाम पर उसने फिर से लाखों रुपए वसूल लिए।

1 साल तक चलता रहा पूरा खेल

ये ठगी करीब 1 साल तक चलती रही। जब बार-बार पैसे मांगने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ और फरवरी 2026 तक एक रुपया भी वापस नहीं आया, तब महिला को समझ आया कि उनके साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हो चुका है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। अब पूरे मामले की जांच चल रही है।

आप भी हो सकते हैं अगला शिकार

आजकल ऐसे स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। फेक सेलिब्रिटी बनकर मैसेज करना, जॉब या इन्वेस्टमेंट का लालच देना और पैसा वापस दिलाने के नाम पर दोबारा ठगना, ये सब नए तरीके हैं, जिनसे लोग फंस रहे हैं।

साइबर स्कैम से कैसे बचें?

  • किसी भी बड़े नाम (Zuckerberg, Musk) से आए मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें।
  • फेकबुक, वॉट्सऐप पर आई जॉब या इन्वेस्टमेंट ऑफर को वैरिफाई करें।
  • कभी भी प्रोसेसिंग फीस या एडवांस पैसा न भेजें।
  • 'पैसा वापस दिलाने' वालों से भी सावधान रहें।
  • कोई शक हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बड़े भाई ने किया छोटे भाई का मर्डर, क्योंकि छोटे की मंगेतर पर आ गया था उसका दिल
Iran War: अली लारीजानी के बाद अब किसकी बारी? Israel ने कहा- 'पाताल से भी ढूंढ लाएंगे'