Fact Check: बिहार के अस्पताल में नर्सें पहनती हैं छोटी ड्रेस? जानें वायरल वीडियो का सच

Published : Mar 28, 2026, 12:06 PM IST
Fact Check: बिहार के अस्पताल में नर्सें पहनती हैं छोटी ड्रेस? जानें वायरल वीडियो का सच

सार

बिहार के अस्पताल का बताकर नर्सों का एक वीडियो वायरल हुआ। दावा था कि मरीजों को लुभाने के लिए उन्हें मिनी स्कर्ट पहनाई गई। असल में यह वीडियो किसी फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग का है, जिसे गलत दावे के साथ फैलाया गया।

पटना: पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो बिहार के किसी प्राइवेट अस्पताल का है। कहा जा रहा है कि मरीजों को लुभाने और उन्हें ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखने के लिए नर्सों को ऐसी ड्रेस पहनाई जा रही है। वीडियो में मिनी स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप पहने कुछ महिला नर्सें अस्पताल में घूमती दिख रही हैं। ज्यादातर लोग वीडियो के साथ किए जा रहे दावे को सच मानकर गुस्से में कमेंट कर रहे हैं। लेकिन इन वीडियो की असलियत कुछ और ही है।

असल में ये वीडियो किसी अस्पताल के हैं ही नहीं। कुछ एडिटेड वीडियो को गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद ये वायरल हो गए। इसे सच मानकर कई यूजर्स ने कमेंट किया, 'हम तो नर्सों को सिस्टर बुलाते हैं, लेकिन ऐसी ड्रेस पहनाकर अस्पताल ने बहुत गिरी हुई हरकत की है।' वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए पूछ रहे हैं, 'भाई, ये अस्पताल कहां है? हमें भी भर्ती होना है।' एक ने तो यहां तक लिख दिया, 'इन्हें देखकर तो हमें बुखार आ जाएगा।'

असली वीडियो में क्या है?

'अलोन' (@loveraj1122) नाम के एक एक्स (ट्विटर) अकाउंट से इन वायरल नर्सों का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नर्सों के आसपास कैमरे और लाइटिंग का पूरा तामझाम लगा है। एक शख्स नर्सों को बता रहा है कि इलाज कैसे करना है। ये सब देखकर साफ पता चलता है कि यह किसी फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग है। वायरल हो रहे कई वीडियो में कंधे पर बैग टांगे एक ही शख्स को देखा जा सकता है।

हालांकि, यह शूटिंग किस फिल्म की है और कहां हो रही है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन गलत कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किए जाने की वजह से सोशल मीडिया पर यह कन्फ्यूजन पैदा हो गया।

 

 

वायरल वीडियो पर आए कुछ कमेंट्स

  1. अगर ऐसी नर्स आसपास घूमेगी तो हम तो अस्पताल से जाएंगे ही नहीं।
  2. इंजेक्शन क्यों? ये हों तो हम ऑपरेशन भी करवाने को तैयार हैं।
  3. ये स्वर्ग वाला अस्पताल कहां है?
  4. ये नर्स हैं या परियां?
  5. मुझे अस्पताल में भर्ती होना था, कोई इस अस्पताल का पता बताओ।
  6. बिहार ऐसे मामलों में हमेशा आगे रहता है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Breaking UAE News: अबू धाबी में इंटरसेप्ट फेल, KEZAD में मिसाइल मलबा गिरा, 5 भारतीय घायल
Work-Life Balance: स्वीडन का वर्क कल्चर देख लोग हैरान, 4:30 बजे खाली ऑफिस का वीडियो वायरल