
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी रूबी के सच ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं था कि यूपी के फतेहपुर से एक ऐसी ही जल्लाद बीवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने सोते समय पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, चीखते-चीखते उसने प्राण त्याग दिए। पत्थर दिल पत्नी बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर घर से बाहर निकल गई।
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली वारदात जिले के मलवां थाने क्षेत्र के तारपुर असवार गांव की है। जहां 26 जून की रात इस घटना को अंजाम दिया गया था। अपने हाथ से खुद सुहाग उजाड़ने वाली इस किलर पत्नी का नाम प्रीति उर्फ विनीता है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो वह गुमराह करती रही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि रोजाना पति से किसी ना किसी बात पर घरेलू विवाद होता रहता था। वह आए दिन मेरे साथ मारपीट करता था। इसलिए रोजाना की मारपीट से परेशान होकर मैंने यह कदम उठाया। लेकिन महिला ने हत्या करने के बाद परिवार और पुलिस के सामने झूठी कहानी गढ़ दी। महिला ने कहा कि गैस चूल्हे से आग लगी है, यह घटना उस वक्त घटी जब वो घर से बाहर गई थी। लेकिन पुलिस को उसकी बताई बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। इसलिए चुपचाप पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एक सप्ताह की जांच के बाद मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया तो गांव के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हर तरफ यही चर्चा होती रही कि एक महिला इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकती है।
बता दें कि तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई थी। जहां एक 40 वर्षीय रूबी नाम की महिला ने अपने पति को खीर में जहर देकर मार डाला था। इसके बाद किसी को उस पर शक ना हो इसलिए लाश को अपने ही बाथरूम में दफन कर दिया। वह रोजाना उसी फर्स पर बैठकर नाहाती जहां पति की दफन किया था। लेकिन कानून के हाथों से वो शातिर कातिल भी नहीं बच सकी। जब पुलिस ने टाइल वाला फर्श तोड़ा, तो नीचे जो दिखा उसने अनुभवी पुलिस अफसरों के भी होश उड़ा दिए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।