मुंबई के जुहू में 11-मंजिला बिल्डिंग में लगी भयानक आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग

Published : Jun 11, 2026, 11:52 AM IST
Fire Engulfs Residential Building

सार

Mumbai Manisha Building Fire :मुंबई के जुहू इलाके में 11-मंजिला रिहायशी इमारत में आखिर आग कैसे लगी। आग लगने के पीछे की क्या वजह है? इस अग्निकांड में क्या लोगों की जान गई है?

मुंबई से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां जुहू इलाके में गुरुवार को मनीषा बिल्डिंग नाम की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग का धुआं इतना भयानक था कि कई  किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। जिसे देखते ही  आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं मुंबई फायर डिपार्टमेंट ने इस बारे में जानकारी दी है।

लोग नींद में थे और बिल्डिंग निकल रहा था धुआं

बताया जाता है कि मुंबई की 11 मंजिला इमारात में यह आग छठी मंजिल पर लगी। इस दौरान अधिकतर लोग सोए हुए थे। क्योंकि मुंबई के लोग अक्सर देर रात तक जागते हैं, पूरा शहर ऑल नाइट ओपन रहता है। वहीं आग की सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग की कम से कम 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आपातकालीन दल, पुलिस और एम्बुलेंस भी तुरंत मौके पर तैनात कर दिए गए।

जानिए क्या है भीषण आग का कारण

दमकल विभाग के मुताबिक, 11-मंजिला में लगी आग की सूचना सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर मिली। इसके तुरंत बाद आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए गए। विभाग ने बताया, “दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।”इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। आग मुख्य रूप से छठी मंजिल के एक एसी की वजह से लगी थी। अभी तक इसमें किसी भी प्रकार की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vadodara Shocker: सड़क पर चलते-चलते गटर में समा गया घोड़ा-Watch Video
महेंद्र मखीजानी कौन हैं? अमेरिकी बैंक में ₹830 करोड़ का फ्रॉड और सीक्रेट सेक्स पार्टियाें का राजदार