मंडप सजा-गूंजता रहा मंत्र तभी...मंगलसूत्र पहनाने से पहले दूल्हे को मिला बड़ा शॉक

Published : Feb 09, 2026, 05:47 PM IST

बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहे पति हरिप्रसाद को पहली पत्नी लेपाक्षी ने बड़ा झटका दिया। वो मंगलसूत्र पहनाने के ठीक पहले पुलिस के साथ मंडप पहुंची और धोखे से हो रही शादी को रुकवा दिया।

PREV
15
धोखे की शादी

कानूनी तौर पर तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने जोरदार झटका दिया। पत्नी ने ऐन मंगलसूत्र पहनाने के वक्त पहुंचकर शादी रुकवा दी। इस धोखे की शादी के रुकने से पूरे मंडप में अफरा-तफरी मच गई।

25
8वीं क्लास से था प्यार

बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर का रहने वाला हरिप्रसाद, 2014 में लेपाक्षी से शादी की थी। लेपाक्षी और हरिप्रसाद 8वीं क्लास से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी के बाद दोनों 10 साल तक साथ रहे। बाद में पारिवारिक झगड़ों के कारण दोनों अलग हो गए थे।

35
दूसरी शादी

अब बिना तलाक लिए हरिप्रसाद दूसरी शादी करने जा रहा था। वह मांड्या जिले के मलावल्ली तालुक के निट्टूर गांव की पुण्यश्री नाम की लड़की से शादी करने की तैयारी में था। आज येदियूर के एसएलएन कल्याण मंडप में हरिप्रसाद की शादी हो रही थी।

45
पुलिस के साथ मंडप पहुंची लेपाक्षी

हरिप्रसाद की शादी की खबर मिलते ही लेपाक्षी कुनिगल तालुक की अमृतूर पुलिस के साथ मंडप पहुंच गईं। उन्होंने दुल्हन के माता-पिता को बताया कि हरिप्रसाद बिना तलाक दिए शादी कर रहा है। यह जानकर दुल्हन के घरवालों ने भी शादी रोक दी।

55
रुक गई शादी

लेपाक्षी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'पारिवारिक झगड़ों की वजह से मैं हरिप्रसाद से अलग रह रही थी। लेकिन अब वो मुझे तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने जा रहे थे। आज मैंने शादी रुकवा दी है और पुलिस स्टेशन आई हूं।' शादी रुकने के बाद सभी मेहमान वापस लौट गए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories