Florida Plane Crash: मौत से चंद सेकेंड पहले आखिर विमान में चल क्या रहा था? Watch Video

Published : Nov 02, 2026, 12:27 PM IST
florida plane crash last minute audio

सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में लियरजेट 60 विमान क्रैश में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले ATC से पायलट की आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया है।

Florida Plane Crash Last Minute Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। ऑस्टिन, टेक्सास से बहामास जा रहा निजी लियरजेट 60 विमान वेस्ट पाम बीच इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल नौ लोग सवार थे। परिवहन सचिव शॉन डफी ने पुष्टि की है कि हादसे में विमान में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो गई है।

N722BD के रूप में रजिस्टर्ड यह विमान फ्लोरिडा के ग्रीनएक्रस इलाके में एक मोबाइल होम पार्क के पास रिहायशी क्षेत्र की ओर गिरा। जमीन से टकराने के बाद विमान में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के साथ पायलटों की बातचीत का ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में विमान के क्रू की ओर से बताई गई परेशानियों और विमान को संभालने की कोशिशों के बारे में जानकारी मिली है।

विमान में टर्बुलेंस और बर्फ जमने की स्थिति की जानकारी

  • हादसे से पहले विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मध्यम टर्बुलेंस यानी हवा के झटकों और विमान पर बर्फ जमने की स्थिति (Icing Conditions) के बारे में बताया था।
  • विमान बहामास के फ्रीपोर्ट की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान क्रू ने बेहतर हवा वाले रास्ते की तलाश करने पर भी चर्चा की। उस समय विमान के बाहर का तापमान माइनस 47 डिग्री सेल्सियस बताया गया था।
  • शुरुआत में विमान की स्थिति को लेकर बातचीत सामान्य थी, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात तेजी से बिगड़ने लगे।

ATC से बातचीत में पायलट ने भेजा मेडे का संदेश

  • ऑडियो में अचानक पायलट की आवाज सुनाई देती है। उसने विमान के तेजी से नीचे गिरने की जानकारी देते हुए आपातकालीन संकेत 'मेडे' जारी किया।
  • पायलट ने कहा, “722 ब्रावो डेल्टा... हम नीचे जा रहे हैं—मेडे, मेडे! हम 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं!”
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने तुरंत स्थिति को समझा और पायलट को सहायता देने की पेशकश की। इसके बाद पायलट ने बताया कि विमान की गति बहुत अधिक हो गई है और वह 20,000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे गिर रहा है।
  • ऑडियो के बैकग्राउंड में अलार्म की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। क्रू विमान पर दोबारा कंट्रोल पाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी।

पायलट ने कहा- हम जमीन से टकराने वाले हैं

  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलटों को भरोसा दिलाने की कोशिश की। उसने कहा कि वे अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी ऊंचाई चुन सकते हैं। कंट्रोलर ने पायलट से कहा, “मैं आपके साथ हूं। मुझसे बात करें।”
  • हालांकि, विमान की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पायलट ने कुछ समय बाद कहा, “हम जमीन से टकराने वाले हैं, 722 ब्रावो डेल्टा।”
  • इसके बाद क्रू ने जानकारी दी कि विमान 22,000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे गिर रहा है और करीब 60 डिग्री के एंगल पर झुक गया है।
  • ऑडियो में कॉकपिट के अंदर घबराहट भरी आवाजें सुनाई देने लगीं। किसी ने चिल्लाकर कहा, “बाहर देखो... हे भगवान, अब हमारे पास समय नहीं बचा है!”
  • इसके कुछ ही समय बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ बातचीत बंद हो गई।

FAA और NTSB कर रहे हैं विमान हादसे की जांच

  • अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।
  • अधिकारियों ने अभी तक हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। विमान दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
  • जांच एजेंसियां हादसे से जुड़े तथ्यों का पता लगा रही हैं। विमान में बर्फ जमने की स्थिति, टर्बुलेंस और पायलटों की ओर से बताई गई तकनीकी परेशानियों के बीच दुर्घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Florida Plane Crash: सड़क पर बना विशाल गड्ढा, चारों तरफ आग और मलबा-भयावह तस्वीर
8 लोगों का सफर, 6 की मौत और 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे...खौफनाक है कुशीनगर हादसे की कहानी