
Flydubai Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई विमान की भयानक घटना के बाद चर्चा में आए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए सीधी बात की है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन मच्छर ने पीएम मोदी से बातचीत में कहा कि "मैं घायल था, लेकिन यात्रियों को मरने नहीं दे सकता था।" इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी सूझ-बूझ, अदम्य साहस और संकट के समय दिखाए गए गजब के संयम की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देश भर में कैप्टन की बहादुरी की चर्चा हो रही है।
Trigger warning:
CCTV footage of the final moments of Rasik Dulari Sharan, a disciple of Premanand Maharaj, has surfaced. The roughly 30-second clip shows him resting on a surface before jumping from the fourth floor of an ashram in Mathura, Uttar Pradesh.
Towards the end of… pic.twitter.com/1ewFgLKsdX— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 2, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरा देश इस समय उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा है। पीएम ने यहां तक साझा किया कि कैप्टन की सेहत और लंबी उम्र के लिए विशेष रूप से महामृत्युंजय जाप भी किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृति और सोच को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत गर्व से यह कह सकता है कि हमारे लोग दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की अमूल्य जिंदगी बचाने के लिए खुद अपनी जान जोखिम में डालने वाले होते हैं। संकट के इन पलों में पीएम मोदी द्वारा दिए गए इस समर्थन ने देशवासियों का दिल जीत लिया है।
गौरतलब है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जब को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया था, तब विमान हवा में ही बेकाबू होकर तेजी से नीचे गिरने लगा था। शरीर से काफी खून बहने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने आखिरी ताकत जुटाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स को अंदर आने का मौका मिल गया और उन्होंने हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। कैप्टन मच्छर की इसी बहादुरी के चलते 174 लोगों की जान बच सकी, जिसकी आज पूरा देश सराहना कर रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।