Flydubai Flight: कॉकपिट हमले के बाद अल-कायदा की एंट्री, नए फरमान से मचा हड़कंप, क्या है पूरा प्लान?

Published : Oct 04, 2026, 11:37 AM IST
flydubai flight al qaeda threat us israel planes attack cockpit hijack smith machhar

सार

अल-कायदा ने एक नए प्रकाशन में अमेरिकी और इज़राइली विमानों पर 9/11 जैसे हमलों का आह्वान किया है और फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश की तारीफ की है। संगठन ने 9/11 का जिक्र कर अमेरिका को धमकी दी है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जानिए इस बड़ी आतंकी साजिश की पूरी खबर।

Flydubai Flight: दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों को हिला देने वाले फ्लाईदुबई विमान हादसे के बाद अब एक और खतरनाक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आतंकी संगठन अल-कायदा ने हाल ही में अमेरिकी और इज़राइली विमानों को निशाना बनाकर 9/11 जैसे हमलों को दोहराने का आह्वान किया है। इतना ही नहीं, संगठन ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश की खुलकर तारीफ भी की है।

'अल-बयान' मैग्जीन में छपा खौफनाक प्रोपेगेंडा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल-कायदा समर्थकों द्वारा जुलाई में शुरू किए गए साप्ताहिक प्रकाशन 'अल-बयान' के नए संस्करण में यह प्रोपेगेंडा फैलाया गया। हालांकि इसे बाद में टेलीग्राम चैनलों से हटा दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। इस लेख में 11 सितंबर 2001 के हमलों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि ज़ायोनी और अमेरिकी नागरिकों को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में उड़ रहे हैं, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। लेख में धमकी दी गई है कि एक दिन ऐसा आएगा जब "बुरे अमेरिका का साम्राज्य" पूरी तरह तबाह हो जाएगा।

Al-Qaeda Threat: अमेरिकी-इजराइली विमानों को निशाना बनाने की अपील

रिपोर्ट के अनुसार, अरबी भाषा के लेख में अमेरिकियों और इजराइलियों को ले जाने वाले विमानों को निशाना बनाने की बात कही गई। लेख में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ आगे भी ऐसे हमलों की अपील की गई और अमेरिका के अंत की बात कही गई। प्रकाशन में 9/11 के दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराते विमान की तस्वीर और फ्लाईदुबई घटना से जुड़ी तस्वीर भी इस्तेमाल की गई थी। हालांकि, इस सामग्री के पीछे संगठन की प्रत्यक्ष भूमिका और इसके दावों की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या हुआ था फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में?

यह पूरा विवाद दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ा है, जिसमें 170 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान के दौरान ओमान के नागरिक और को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले के बाद विमान अचानक 30 सेकंड से भी कम समय में 16,000 फीट से ज्यादा नीचे गोता लगाने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी।

सूझबूझ से बची सैकड़ों यात्रियों की जान

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने जैसे-तैसे कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों और छुट्टी पर चल रहे दो अन्य पायलटों ने मिलकर हमलावर को काबू में किया और ईयरफोन के तारों से बांध दिया। इसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। यूएई के अधिकारियों ने इसे "आतंकवादी हरकत" करार दिया है, जबकि इज़राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि को-पायलट इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था। फिलहाल इस अंतरराष्ट्रीय साजिश की गहराई से जांच की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Flydubai Flight FZ1073 News: मौत से सिर्फ चंद पल दूर था विमान, 45 मिनट का सन्नाटा... फिर सामने आए दो 'अनजान फरिश्ते'
Telangana Bus Accident: अनंतगिरी हिल्स बस हादसे में 4 की मौत, दर्जनों घायल, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹5 लाख