Flydubai Flight VIDEO: 'हाईजैक' सिग्नल से पहले कॉकपिट में क्या हुआ? पायलट को चाकू! PHOTOS

Published : Sep 30, 2026, 02:45 PM IST
flydubai flight fz1073 hijack code pilot fight tabuk saudi arabia emergency landing

सार

Flydubai Flight FZ1073: दुबई से इज़राइल जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में पायलटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जहां एक पायलट ने दूसरे को चाकू मार दिया। हाईजैक सिग्नल मिलने के बाद सऊदी अरब के तबुक में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Flydubai Flight: दुबई से इज़राइल जा रही फ्लाईदुबई की एक कमर्शियल फ्लाइट के अंदर कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी दुनिया के सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया। आसमान में उड़ रहे विमान के कॉकपिट के भीतर दो पायलटों के बीच अचानक खूनी संघर्ष छिड़ गया। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान के भीतर से संभावित हाईजैकिंग के इमरजेंसी सिग्नल मिलने लगे। आनन-फानन में विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरबेस पर सुरक्षित उतारना पड़ा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कॉकपिट के अंदर क्या हुआ? चाकूबाजी और हाईजैक कोड

फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान (फ्लाइट FZ1073) ने जब उड़ान भरी, तो सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही देर में विमान ने पहले जनरल इमरजेंसी कोड (7700) और फिर गैर-कानूनी दखल या संभावित हाईजैकिंग का कोड (7500) भेज दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिन के भीतर पायलटों के बीच खूनी हिंसक झड़प हुई। यात्रियों ने बताया कि एक पायलट ने दूसरे पर फोल्डिंग चाकू से हमला कर दिया था, जिससे कॉकपिट में खून फैल गया। जान बचाने के लिए यात्रियों और क्रू ने मिलकर बीच-बचाव किया और हमलावर को काबू में किया।

17,000 फीट नीचे गिरा विमान, इज़राइल ने भेजे थे फाइटर जेट्स

विवाद के दौरान विमान अचानक 34,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरते हुए 16,600 फीट पर आ गया। अचानक मिले हाईजैक जैसे सिग्नलों से इज़राइल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान हवा में भेज दिए गए। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी तुरंत एक्टिव हो गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी। गनीमत यह रही कि सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर विमान की सेफ लैंडिंग करा ली गई और सभी इज़राइली यात्री सुरक्षित बच गए। इस हैरान करने वाली घटना ने एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mangaluru MRPL Blast: मंगलुरु की MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट ने अचानक क्यों बदला रूट, तेजी से नीचे आया विमान; वजह जान घूम जाएगा माथा