फ्रांस में करोड़ों के लग्जरी सामान की लूट! सड़कों पर 90% सस्ते बिक रहे Rolex और Louis Vuitton?

Published : Oct 21, 2026, 01:38 PM ISTUpdated : Oct 21, 2026, 01:40 PM IST
France Luxury Store Looting

सार

France Luxury Store Looting: फ्रांस में जारी प्रदर्शन और हिंसा के बीच Rolex और Louis Vuitton समेत लग्जरी स्टोरों में करोड़ों की लूट का दावा किया गया है। वहीं चोरी के महंगे बैग, घड़ियां और परफ्यूम 90% सस्ते दाम में सड़कों पर बेचे जाने की बात भी सामने आई है। जानें पूरा मामला।

France Looting News: फ्रांस में हिंसा और उपद्रव के बीच लग्जरी स्टोरों में लूटपाट की खबरों ने महंगे ब्रांड्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rolex और Louis Vuitton जैसे बड़े ब्रांड्स के स्टोर से करीब 42.5 लाख यूरो के सामान की लूट हुई। अब दावा किया जा रहा है कि चोरी का संदिग्ध सामान सड़कों से लेकर ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म तक सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी कीमतों पर 90 फीसदी तक की छूट का दावा भी किया गया है।

फ्रांस में कहां-कहां हुई लग्जरी सामान की लूट?

रिपोर्ट्स में दो बड़ी घटनाओं का जिक्र है। मार्सेई के एक Rolex स्टोर से करीब 30 लाख यूरो और बोर्डो के Louis Vuitton स्टोर से लगभग 12.5 लाख यूरो के सामान की लूट का दावा किया गया है। इन दोनों मामलों में बताई गई रकम को जोड़ें तो कुल नुकसान करीब 42.5 लाख यूरो बैठता है। पेरिस समेत कई शहरों में लग्जरी रिटेल स्टोर के अलावा सुपरमार्केट, कपड़ों की दुकानों और फार्मेसी को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग महंगी घड़ियां और डिजाइनर बैग दिखाते नजर आए।

ये भी देखें- France Protest: फ्रांस क्यों जल रहा है? क्यों सड़कों पर उतरी जनता?

क्या सड़कों पर 90 फीसदी सस्ते बिक रहे हैं डिजाइनर बैग?

लूटपाट के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और डिजाइनर हैंडबैग बाजार कीमत से काफी कम दाम पर बेचे जा रहे हैं। कुछ विक्रेताओं के बारे में 90 फीसदी तक कम कीमत पर सामान देने की बात कही गई है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- Iran-US Tension: मुनीर के जरिए ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ये 7 शर्तें मानो, वरना...!

Vinted पर भी संदिग्ध लिस्टिंग, कंपनी ने क्या कहा?

मामला ऑनलाइन सेकंड हैंड मार्केटप्लेस Vinted तक पहुंचने की खबरों के बाद चिंता और बढ़ गई। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर Louis Vuitton, Celine और Hermès जैसे ब्रांड्स के कुछ संदिग्ध प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग सामने आईं। कंपनी ने बताया कि उसने लूटपाट से जुड़ी लिस्टिंग की पहचान कर उन्हें हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की।

हिंसा के बीच कारोबार को कितना नुकसान हुआ?

फ्रांस के चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रमुख के मुताबिक, हिंसा से 2,000 से ज्यादा कारोबार सीधे प्रभावित हुए। दुकानों में तोड़फोड़, वाहनों में आगजनी और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचने की घटनाओं ने हालात की गंभीरता बढ़ा दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Kerala Lottery Result: रातोंरात करोड़पति बना शख्स, देखें SS लॉटरी के रिजल्ट ने किसकी बदल दी किस्मत
New York Child Murder: ‘मैंने अपनी दुनिया खो दी’, बेटी की हत्या के बाद भारतीय मूल के पिता का दर्द