France Protest: 1968 के बाद इतना बड़ा छात्र आंदोलन, सड़कों पर 2.56 लाख प्रदर्शनकारी, 12 PHOTOS में फ्रांस के हालात?

Published : Oct 07, 2026, 09:25 AM IST

France Protest: एक स्कूल से शुरू हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन देखते ही देखते राष्ट्रीय संकट बन गया। 6,000 से ज्यादा हिरासत में, 2.56 लाख लोग सड़कों पर और कई स्कूल बंद हैं। आखिर छात्रों का गुस्सा इतना क्यों भड़का? 12 PHOTOS में देखिए पूरा मंजर।

PREV
112
स्कूल से उठी चिंगारी, पूरे फ्रांस में आग

फ्रांस में 21 सितंबर को सेंट-एक्सुपरी हाई स्कूल से शुरू हुआ यह आंदोलन देखते ही देखते पूरे फ्रांस में जंगल की आग की तरह फैल गया। पेरिस से लेकर लिली और मार्सिले तक प्रदर्शन फैल गया। सैकड़ों स्कूल बंद हुए और फ्रांस की सड़कों पर छात्रों की बड़ी भीड़ नजर आई।

212
2.56 लाख लोग सड़कों पर, आखिर क्यों?

मंगलवार को अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक करीब 2.56 लाख लोगों ने फ्रांसभर में प्रदर्शन किया। अकेले पेरिस में करीब 56 हजार लोग जुटे। छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों की संख्या 4.5 लाख तक बताई।

312
आंसू गैस के बीच पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

पेरिस में प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दंगा-रोधी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई और कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

412
स्कूलों की डेस्क-कुर्सियां बनीं विरोध का हथियार

प्रदर्शन के दौरान कुछ जगह कूड़ेदान, स्कूल की डेस्क और कुर्सियों में आग लगा दी गई। आंदोलन के हिंसक होने के बाद पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के तरीके दोनों पर सवाल उठने लगे।

512
6,000 से ज्यादा हिरासत, बड़ी संख्या में नाबालिग

पिछले कुछ हफ्तों में 6,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। इनमें ज्यादातर नाबालिग बताए गए हैं और उनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने की बात कही गई है।

612
प्रदर्शन में घायल हुए छात्र, शिक्षक और पुलिसकर्मी

हिंसा के दौरान कई लोग घायल हुए। प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के मुताबिक अशांति में 215 छात्र और 85 शिक्षा कर्मचारी घायल हुए। कुछ घटनाओं में छात्रों को गंभीर चोटें भी आईं।

712
असली गुस्सा शिक्षा व्यवस्था को लेकर है

छात्र और शिक्षक खचाखच भरी कक्षाओं, शिक्षकों की कमी और संसाधनों के अभाव का विरोध कर रहे हैं। 2008 के मुकाबले शिक्षक कम हुए हैं, जबकि सेकेंडरी स्कूलों में छात्रों की संख्या करीब 2.5 लाख बढ़ी है।

812
सरकार की रियायत भी नहीं रोक पाई आंदोलन

सरकार ने कुछ मांगों पर रियायत देने की कोशिश की, लेकिन छात्रों का असंतोष खत्म नहीं हुआ। शिक्षा मंत्री की छात्र नेताओं से बातचीत भी किसी समझौते तक नहीं पहुंची। अब आगे भी प्रदर्शन का आह्वान किया जा रहा है।

912
1968 की याद क्यों दिला रहा है यह आंदोलन?

फ्रांस का छात्र आंदोलन देश के पुराने विरोध प्रदर्शनों की याद दिला रहा है। मई 1968 में छात्रों का आंदोलन बड़े पैमाने की राष्ट्रीय हड़ताल में बदल गया था। मौजूदा छात्र भी इसे शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की लड़ाई बता रहे हैं।

1012
थमेगा या और भड़केगा गुस्सा

सरकार की रियायतों और ऑनलाइन पोर्टल्स के बावजूद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है, और आगे भी बड़े विरोध प्रदर्शनों का ऐलान किया गया है।

1112
ग्लोबल मीडिया की हेडलाइंस बना बवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर के बड़े नेताओं ने इस संकट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे मामला और गरमा गया है।

1212
स्कूलों से निकला आंदोलन, अब राष्ट्रीय संकट

राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन प्रदर्शनों ने फ्रांस की सरकार और राष्ट्रपति मैक्रों प्रशासन की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। इस भारी अशांति और विरोध-प्रदर्शनों के चलते फ्रांस की अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों में घबराहट का माहौल बन गया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories