गैस सिलेंडर वालों के लिए अलर्ट! बारिश में भूलकर भी न करें ये गलती, बढ़ सकता है बड़ा खतरा

Published : Jul 04, 2026, 05:10 PM IST
Gas Cylinder Safety Tips

सार

Gas Cylinder Safety Tips: बारिश में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए गैस पाइप, रेगुलेटर और सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातें

LPG Cylinder Safety Tips: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के लिए यह समय थोड़ी ज्यादा सावधानी मांगता है। अक्सर लोग मानसून में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर बड़ी परेशानी की वजह बन सकती हैं। अगर आपके घर में LPG गैस सिलेंडर है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े खर्च की नहीं है, सिर्फ थोड़ी सतर्कता काफी है। आइए जानते हैं मानसून में गैस सिलेंडर को लेकर क्या सावधानी रखनी चाहिए...

बारिश में गैस सिलेंडर के साथ सबसे बड़ी गलती क्या है?

कई लोग सिलेंडर के आसपास पानी जमा होने देते हैं या फिर गीले माहौल में गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच नहीं करते हैं। नमी बढ़ने पर पाइप और कनेक्शन पॉइंट्स पर असर पड़ सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में समय-समय पर इनकी जांच करना जरूरी है।

गैस पाइप को चेक करना क्यों जरूरी?

अगर गैस पाइप पुराना हो चुका है या उस पर दरार दिख रही है, तो उसे तुरंत बदलवाएं। कुछ संकेतों को गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पाइप पर कट या दरार दिखना, पाइप का ज्यादा सख्त हो जाना, पाइप का रंग बदलना, कनेक्शन ढीला महसूस होने जैसे संकेत दिखते ही अलर्ट हो जाना चाहिए।

सिलेंडर के आसपास पानी जमा न होने दें

बारिश के मौसम में कई घरों में रसोई के पास नमी बढ़ जाती है। कोशिश करें कि सिलेंडर हमेशा सूखी जगह पर रखा जाए। ध्यान रखें सिलेंडर के नीचे पानी जमा न हो, रसोई में पर्याप्त हवा आती-जाती रहे, सिलेंडर को बारिश या पानी के संपर्क में न रखें।

गैस की गंध आए तो क्या करें?

अगर कभी गैस जैसी गंध महसूस हो तो घबराने के बजाय तुरंत सावधानी बरतें। ऐसे समय रेगुलेटर तुरंत बंद करें, खिड़की और दरवाजे खोल दें और गैस एजेंसी या हेल्पलाइन से संपर्क करें। कभी भी ऐसी सिचुएशन में माचिस या लाइटर न जलाएं और ना ही बिजली के स्विच ऑन-ऑफ करें।

गैस रेगुलेटर को लेकर क्या सावधानी रखें?

रेगुलेटर की हालत भी समय-समय पर देखते रहना चाहिए। कई बार लोग सालों तक एक ही रेगुलेटर इस्तेमाल करते रहते हैं। अगर रेगुलेटर ढीला लग रहा है या ठीक से फिट नहीं हो रहा, तो उसकी जांच करवा लें। इसके अलावा अगर घर में बच्चे हैं, तो बारिश में वे ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते हैं। ऐसे में सिलेंडर और गैस चूल्हे के आसपास उन्हें खेलने न दें। यह छोटी सी सावधानी बड़ी सुरक्षा दे सकती है।

क्या बरसात में सिलेंडर ज्यादा खतरनाक हो जाता है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा नहीं है कि बारिश में गैस सिलेंडर ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। LPG सिलेंडर सामान्य तौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन बारिश और नमी के कारण रखरखाव पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना जरूरी हो जाता है। नियमित जांच और सही इस्तेमाल से जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

भौंकने पर डिलीवरी एजेंट को आया गुस्सा, पहले कुत्ते को पार्सल से मारा फिर मालिक को...
'पूरे ट्रस्ट ने मिलकर राम मंदिर में डकैती की', Sanjay Raut ने कह दी बहुत बड़ी बात