गाजियाबाद में जमीन खरीदने का मौका! सिद्धार्थ विहार में 157 प्लॉट की नई स्कीम

Published : Mar 04, 2026, 11:33 AM IST

Ghaziabad Plot Scheme 2026: गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार सेक्टर-10 में आवास विकास परिषद ने 157 रिहायशी प्लॉट की नई योजना लॉन्च की है। 72 और 112.50 वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध हैं। जानिए कीमत, रजिस्ट्रेशन फीस और आखिरी तारीख की पूरी जानकारी।

PREV
15
सिद्धार्थ विहार में 157 प्लॉट की नई योजना लॉन्च

अगर आप भी सोच रहे हैं कि फ्लैट नहीं, बल्कि अपनी जमीन पर अपना घर बनाएं, तो गाजियाबाद से आपके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार (सेक्टर-10) में नई प्लॉट योजना शुरू की है। होली से एक दिन पहले मंगलवार से 157 रिहायशी प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया। खास बात यह है कि सिद्धार्थ विहार में इस तरह की प्लॉट योजना पहली बार लाई गई है, इसलिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

25
कितने साइज के प्लॉट और कितनी कीमत?

अधिकारियों के अनुसार, योजना में दो साइज के प्लॉट रखे गए हैं, 72 वर्गमीटर और 112.50 वर्गमीटर।

72 वर्गमीटर वाले प्लॉट

  • कुल प्लॉट: 56
  • सामान्य वर्ग के लिए कीमत: 93.29 लाख रुपये
  • पार्क फेसिंग या ग्रीन बेल्ट: 97.96 लाख रुपये
  • कॉर्नर या 18 मीटर चौड़ी सड़क पर: 97.96 लाख रुपये
  • अगर प्लॉट कॉर्नर + पार्क फेसिंग या 18 मीटर सड़क पर है तो कीमत: करीब 1.04 करोड़ रुपये

रजिस्ट्रेशन फीस:

  • सामान्य वर्ग: 9.33 लाख रुपये
  • आरक्षित वर्ग: 4.67 लाख रुपये

112.50 वर्गमीटर वाले प्लॉट

इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा प्लॉट निकाले गए हैं।

  • कुल प्लॉट: 101
  • सामान्य वर्ग के लिए कीमत: 1.45 करोड़ रुपये
  • पार्क फेसिंग / ग्रीन बेल्ट या कॉर्नर: 1.52 करोड़ रुपये
  • कॉर्नर + 18 मीटर चौड़ी सड़क पर: 1.63 करोड़ रुपये तक

रजिस्ट्रेशन फीस:

  • सामान्य वर्ग: 14.57 लाख रुपये
  • आरक्षित वर्ग: 7.29 लाख रुपये
35
क्या बोले अधिकारी?

आवास विकास के सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर अजय कुमार मित्तल के मुताबिक, यह योजना लंबे समय बाद निकाली गई है। प्लॉट की संख्या सीमित है, इसलिए इच्छुक लोगों को समय रहते आवेदन करना चाहिए। परिषद का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान रखी गई है, ताकि खरीदारों को किसी तरह की परेशानी न हो।

45
कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है। यानी आपके पास सीमित समय है। अगर आप सच में जमीन खरीदकर अपना घर बनाना चाहते हैं, तो देर करना ठीक नहीं होगा।

सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद का तेजी से विकसित हो रहा इलाका माना जाता है। यहां पहले से कई रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अच्छी कनेक्टिविटी और प्लानिंग के कारण यह इलाका निवेश के लिहाज से भी मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में यह योजना उन लोगों के लिए खास मौका है जो किराए या फ्लैट की बजाय अपनी जमीन पर घर बनाना चाहते हैं।

55
किसके लिए फायदेमंद है यह योजना?
  • जो लोग खुद का घर बनाना चाहते हैं
  • जो गाजियाबाद में लंबे समय का निवेश करना चाहते हैं
  • जो परिवार के साथ स्थायी रूप से बसने की सोच रहे हैं

अगर आप 16 से 40 साल की उम्र के बीच हैं और भविष्य के लिए प्रॉपर्टी में निवेश की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बड़ा हो सकता है।

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में शुरू हुई यह प्लॉट योजना सीमित संख्या के कारण जल्दी भर सकती है। कीमतें प्रीमियम जरूर हैं, लेकिन लोकेशन और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इसे एक बड़े निवेश अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories