
गोवा भारत के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है। देश-विदेश से लाखों लोग यहां के खूबसूरत बीच और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आते हैं। इन्हीं एडवेंचर स्पोर्ट्स में से एक पैरासेलिंग के दौरान एक महिला के साथ जो हुआ, उसका वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। महिला ने सोशल मीडिया पर अपना डरावना अनुभव शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक मिनट के रोमांच ने... मुझसे लगभग सब कुछ छीन लिया था।" वीडियो में दिखता है कि पैरासेलिंग के बाद जब महिला को वापस बोट पर लैंड कराया जा रहा था, तो ऑपरेटर की लापरवाही से वह बार-बार समुद्र में गिर रही थी। इस दौरान बोट पर बैठे कुछ लोग हंसते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। लेकिन उस वक्त महिला किस खौफ से गुजर रही थी, ये उसने अपने कैप्शन में बताया।
उसने लिखा, 'गोवा में पैरासेलिंग का मजेदार अनुभव एक बुरे सपने में बदल गया, जब मैं समुद्र के बीच में संघर्ष कर रही थी। मैं पानी में गिर गई, रस्सी मेरे गले में फंस गई और अचानक सब कुछ शांत हो गया... सिर्फ डर बाकी था। कोई भी कैमरा उस एहसास को कैद नहीं कर सकता, जब आपको पता चलता है कि अब आपका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं है।'
महिला ने दूसरों को चेतावनी देते हुए आगे लिखा, 'मैं खुशकिस्मत थी कि किसी ने आकर मुझे बचा लिया। लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता। अगर आप वॉटर स्पोर्ट्स ट्राई कर रहे हैं, तो सवाल पूछें, सेफ्टी चेक करें और अपनी गट फीलिंग पर भरोसा करें। क्योंकि कुछ अनुभव सिर्फ यादें नहीं रहते, वे जिंदगी भर का सदमा बन जाते हैं।'
महिला का यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गया। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि कैसे वे भी इस तरह के हादसों का शिकार होते-होते बचे हैं। यूजर्स का कहना है कि गोवा में वॉटर स्पोर्ट्स तो अच्छे हैं, लेकिन ट्रेंड स्टाफ और सही उपकरणों की कमी टूरिस्टों की जान खतरे में डाल देती है। लोगों ने एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान सेफ्टी को हल्के में न लेने की सलाह दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।