24- 22 या खरीदें 18 कैरेट? दिवाली पर सोना लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

Published : Oct 26, 2026, 11:17 AM IST
Gold Price Today India

सार

Gold Rate Today: दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि सोमवार, 26 अक्टूबर को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कुल मिलकर त्यौहार से पहले सोना सस्ता हो गया है। लेकिन सवाल यह है कि आपको 24, 22 या 18 कैरेट? कौन सा कैरेट खरदना चाहिए...आइए जानते हैं?

दिल्ली/ मुंबई. दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला न करें। बाजार में 24, 22 और 18 कैरेट सोना मिलता है, लेकिन तीनों की शुद्धता और इस्तेमाल अलग-अलग हैं। ऐसे में सवाल है कि ज्वेलरी के लिए कौन-सा सोना खरीदना सही रहेगा और खरीदारी के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं आज का भाव और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें।

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

26 अक्टूबर 2026 को भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,42,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,740 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,06,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये सांकेतिक रेट हैं। दुकान पर कीमत अलग हो सकती है और मेकिंग चार्ज व GST अलग से लगेंगे।

1. ज्वेलरी के लिए कौन-सा सोना खरीदें?

24 कैरेट सोना करीब 99.9 फीसदी शुद्ध होता है, लेकिन यह काफी नरम होता है। इसलिए आमतौर पर इससे रोज पहनने वाली ज्वेलरी नहीं बनाई जाती। 22 कैरेट सोने में करीब 91.6 फीसदी सोना होता है। यह हार, चूड़ी और दूसरी ज्वेलरी के लिए आम है। 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी सोना होता है। इसका इस्तेमाल डायमंड और डिजाइनर ज्वेलरी में ज्यादा होता है।

2. हॉलमार्क और HUID जरूर देखें

सोना खरीदते समय हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच करें। इससे सोने की शुद्धता पहचानने में मदद मिलती है।

3. मेकिंग चार्ज की तुलना करें

दो दुकानों पर एक जैसी ज्वेलरी की कीमत अलग हो सकती है, क्योंकि मेकिंग चार्ज अलग-अलग होते हैं। खरीदने से पहले कुल बिल की तुलना करें।

4. पक्का बिल जरूर लें

बिल में सोने का वजन, कैरेट, रेट और मेकिंग चार्ज की जानकारी होनी चाहिए। इससे भविष्य में एक्सचेंज या बेचने के समय मदद मिलती है।

5. अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदें

अगर पहनने के लिए ज्वेलरी चाहिए, तो 22 या 18 कैरेट का विकल्प देख सकते हैं। सिक्के या निवेश के लिए 24 कैरेट सोने पर विचार कर सकते हैं। खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट तय करें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अनंत अंबानी ने साइकिल से चलने वाले डिलिवरी ब्वॉय को दिया ऐसा गिफ्ट निकल पड़े आंसू, Watch Video
Mexico में बाढ़ का महातांडव! उफनती नदी ने डुबोया गांव, घरों में घुसा पानी