Gold Price Crash 2026: 18 साल में सबसे बड़ा क्रैश! दिल्ली-जानिए मुंबई समेत 9 शहरों में कितना गिरा सोना?

Published : Mar 31, 2026, 08:12 AM IST

Gold Price Today India: क्या 2008 के बाद पहली बार सोना इतना कमजोर? मार्च 2026 में 16% गिरावट-डॉलर मजबूत, बॉन्ड यील्ड हाई, फिर भी युद्ध तनाव जारी! क्या Safe Haven गोल्ड का भरोसा टूट रहा है या आने वाला है बड़ा रिवर्सल? 

PREV
17

Gold Price Today India: 31 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में आई गिरावट ने आम लोगों से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिस सोने को हमेशा “सुरक्षित निवेश” (Safe Haven) माना जाता था, वही अब लगातार दबाव में है। मार्च महीने में ही करीब 16% की गिरावट दर्ज की गई-जो 2008 के बाद सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। क्या अब सोना सुरक्षित नहीं रहा या यह सिर्फ अस्थायी गिरावट है?

27

क्या मजबूत डॉलर बना सोने का दुश्मन?

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण है अमेरिकी डॉलर की मजबूती। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो जाता है। इसका सीधा असर मांग पर पड़ता है और कीमतें गिरने लगती हैं। साथ ही, अमेरिका के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी निवेशकों को सोने से दूर कर दिया है, क्योंकि बॉन्ड अब ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं।

37

2008 जैसा संकट या कुछ नया खेल?

2008 में जब वैश्विक आर्थिक संकट आया था, तब सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं। लेकिन 2026 में उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आज हालात ऐसे हैं कि आर्थिक अनिश्चितता होने के बावजूद सोना गिर रहा है। इसका मतलब साफ है-अब बाजार सिर्फ डर से नहीं, बल्कि ब्याज दर, डॉलर और ग्लोबल इकोनॉमिक पॉलिसी से चल रहा है।

47

क्या युद्ध भी नहीं बचा पाया सोने को?

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद सोने में बड़ी तेजी नहीं आई। आमतौर पर युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव के समय लोग सोना खरीदते हैं, जिससे कीमत बढ़ती है। लेकिन इस बार “Safe Haven Demand” केवल गिरावट को थोड़ा रोक पा रही है, बढ़ा नहीं पा रही।

57

महंगाई और ब्याज दर का क्या है कनेक्शन?

महंगाई बढ़ने पर लोग सोने में निवेश करते हैं, लेकिन जब सेंट्रल बैंक ब्याज दर बढ़ाते हैं, तो सोना कमजोर पड़ जाता है। क्योंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता, जबकि बैंक और बॉन्ड ज्यादा फायदा देने लगते हैं। इसी वजह से निवेशक अपना पैसा सोने से निकालकर दूसरे विकल्पों में डाल रहे हैं। हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा उछाल आया है। इससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है। अगर महंगाई बढ़ती है, तो सेंट्रल बैंक ब्याज दरें ऊंची रख सकते हैं-जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है।

67

आज आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

दिल्ली, मुंबई, पटना, कोच्चि जैसे शहरों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है।

शहर का नाम:  24-कैरेट सोना (10 ग्राम):  22-कैरेट सोना (10 ग्राम):  18-कैरेट सोना (10 ग्राम)

चेन्नई:                         ₹150220                         ₹136050                              ₹137700

मुंबई:                          ₹148260                        ₹135900                               ₹111190

दिल्ली:                        ₹148410                         ₹136050                              ₹111340

बेंगलुरु:                       ₹148260                        ₹135900                               ₹111190

कोच्चि:                        ₹148260                        ₹135900                                ₹111190

कोलकाता:                  ₹148260                        ₹135900                                ₹111190

हैदराबाद:                    ₹148260                        ₹135900                                ₹111190

पटना:                          ₹148310                       ₹135950                                 ₹111240

लखनऊ:                     ₹148410                        ₹136050                                ₹111340

हालांकि ज्यादातर शहरों में कीमतें लगभग समान स्तर पर हैं।

77

IBJA रेट क्या संकेत दे रहे हैं?

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के अनुसार:

  • 24 कैरेट: ₹1,46,733
  • 22 कैरेट: ₹1,34,407
  • 18 कैरेट: ₹1,10,050

ये रेट पूरे देश के लिए एक बेस प्राइस की तरह काम करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार अभी अनिश्चित है। डॉलर, ब्याज दर और युद्ध जैसे फैक्टर आने वाले दिनों में सोने की दिशा तय करेंगे। अगर गिरावट जारी रहती है, तो यह खरीदारी का मौका हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories