Gold Rate Today: सोना हुआ धड़ाम: इस शहर में मिल रहा सबसे सस्ता, देखिए 10 सिटी के रेट

Published : Nov 18, 2026, 10:39 AM IST
gold silver price today gold rate

सार

24 Carat Gold Rate : सोने की कीमतों में गिरावट से खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोना सस्ता हुआ है, जानिए देश के 10 बड़े शहरों में कहां मिल रहा है सबसे कम भाव।

भोपाल. सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। देशभर में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट से लेकर 22 और 18 कैरेट तक गोल्ड के भाव नीचे आए हैं। 18 नवंबर को 24 कैरेट सोना एक दिन में 2,780 रुपये और 22 कैरेट सोना 2,550 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,090 रुपये की गिरावट आई है।

ऐसे में अगर आप सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अलग-अलग शहरों के रेट जानना जरूरी है। मुंबई, दिल्ली, भोपाल, इंदौर से लेकर चेन्नई और कोलकाता तक सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का क्या भाव है।

24 कैरेट सोने का भाव कितना गिरा?

  • 18 नवंबर को 24 कैरेट सोने का राष्ट्रीय भाव 1,33,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले इसकी कीमत 1,36,040 रुपये थी। यानी एक दिन में 2,780 रुपये की गिरावट आई है।
  • वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 17 नवंबर को इसका भाव 1,24,700 रुपये था। इस तरह 22 कैरेट सोना भी 2,550 रुपये सस्ता हुआ है। 18 कैरेट सोने का भाव 99,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

किस शहर में सबसे सस्ता मिल रहा सोना?

शहरों के हिसाब से देखें तो मुंबई, पुणे और नागपुर में सोने के भाव सबसे कम हैं। वहीं दिल्ली, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में कीमत थोड़ी ज्यादा है। भोपाल और इंदौर में भी मुंबई के मुकाबले कुछ रुपये अधिक भाव दर्ज किया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

SpiceJet Flight Delays: 12 घंटे से कोई उड़ान नहीं! मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट यात्रियों का हंगामा (देखें)
Udaipur Family: 15 करोड़ का बिजनेस ठुकराया, अब पूरा परिवार लेगा जैन दीक्षा, आखिर क्यों?